फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   bsf

बीएसएफ के जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही मचा कोहराम

Wed, 19 May 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
bsf
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी बीएसएफ के जवान का पार्थिव शरीर बुधवार को घर पहुंचा तो परिजन बिलख उठे। अंतिम संस्कार बलुआ घाट पर हुआ जहां बीएसएफ के जवानों ने गार्ड आफ आनर देकर अंतिम विदाई दी। बीएसएफ के जवान रामप्रवेश कोलकाता स्थित बांग्लादेश बार्डर पर खंडवा बीओपी पर 78 बटालियन में तैनात थे। वह बीते 16 मई की रात 12 बजे पेट्रोलिंग के लिए निकले थे और कैंप में वापस नहीं पहुंचे। उसी दिन शाम को पिता दीनानाथ यादव के मोबाइल पर सूचना मिली कि रामप्रवेश ड्यूटी पर गए थे और वापस नहीं आए। यह सुनकर उनके पिता सहित परिवार के लोग विचलित हो गए तथा उन्होंने अवगत कराया कि आप लोग ही कुछ बता सकते हैं। वह घर पर नहीं आया है। इसके बाद बटालियन के जवानों ने जब तलाश की तो बीते 17 मई की सुबह करीब साढ़े नौ बजे जवान का शव नदी के किनारे मिला। इसकी सूचना बटालियन के जवानों ने परिजनों को दी। बीएसएफ के 13 जवानों के साथ डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र चौधरी जवान का पार्थिव शरीर लेकर पैतृक आवास बहादुरपुर पहुंचे। अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। नगर के बलुआ घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पिता दीनानाथ ने दी। वहां उपस्थित लोग भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गई। इससे पूर्व डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में आए जवानों ने सलामी देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान विधायक सुनीता सिंह तहसीलदार घनश्याम, क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण, कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य, एसएसआई विरेंद्र कुमार राय, नगर पालिका चेयरमैन, ईओ अब्दुल सब्बुर, ऋषि यादव, शिवमुनि यादव, अनिल यादव, राहुल राज मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed