फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Broke the statue of Dr. Ambedkar

अराजकतत्वों ने डा. अंबेडकर की मूर्ति तोड़ी

Sun, 11 Jun 2017 10:26 PM IST
ghazipur news
ghazipur news Updated Sun, 11 Jun 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Broke the statue of Dr. Ambedkar
ambedkar - फोटो : amarujala
जखनिया। शादियाबाद थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव स्थित डॉ. अंबेडकर की मूर्ति शनिवार रात अराजक तत्वों ने तोड़ दी। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। तनाव को देखते हुए पुलिस ने जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार दिनेश कुमार और क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार मौके पर पहुंच गए। उच्चाधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर ग्राम प्रधान से सीमेंट बालू मंगवाकर मूर्ति को उसी स्थान पर जुड़वाया।
विज्ञापन

मालूम हो कि मूर्ति वर्ष 1985 में गांव की खाली जमीन में बनवाई गई थी। कुछ माह पहले अप्रैल माह में भी मूर्ति के कुछ अंग तोड़ दिए गए थे। इसकी सूचना समिति के लोगों ने तहसीलदार और थाने तक दी, लेकिन किसी स्तर से ध्यान नहीं दिया गया। गांव के अरविंद कुमार, उपेंद्र, आशीष, दीपक ने बताया की कुछ लोगों द्वारा बार-बार ओछी मानसिकता से यह घिनौना कार्य किया जा रहा है। मौके पर तहसीलदार दिनेश कुमार, क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार, थानाध्यक्ष शादियाबाद विंद कुमार, भुड़कुड़ा थानाध्यक्ष किशोरीलाल, दुल्लहपुर के थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्रा और लेखपाल कानूनगो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed