{"_id":"573234814f1c1b0105919ae8","slug":"brilliant-selected-ias","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के पांच मेधावी आईएएस में चयनित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल के पांच मेधावी आईएएस में चयनित
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Wed, 11 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
गरिमा सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मन में कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो सफलता खुद ब खुद कदम चूमती है। यह बात पूर्वांचल के मेधावियों पर सटीक बैठती है। गाजीपुर की गरिमा और आशुतोष तथा जौनपुर के प्रियंका सिंह, डा. सौरभ सिंह और कासिम आब्दी ने आईएएस में चयनित हो कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। जौनपुर के सौरभ को पहले ही प्रयास में 46वीं रैंक मिली है जबकि गाजीपुर की गरिमा 55वीं रैंक पाकर चयनित हुई हैं।
गाजीपुर जनपद के रेवतीपुर निवासी एवं पूर्व आईएएस लाल जी राय की पुत्रवधू गरिमा सिंह ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में 55वीं रैंक हसिल की है। वर्तमान में झांसी में एसपी सिटी के पद पर कार्यरत गरिमा की शुरुआती शिक्षा लखनऊ में हुई। इसके बाद स्नातक एवं परास्नातक की परीक्षा नई दिल्ली स्थित सेंट स्टीफेन कालेज से उर्त्तीण की। गरिमा के पति राहुल राय इंजीनियर हैं। वे अपनी सफलता का श्रेय परिवारीजनों और ईष्ट मित्रों को वह देती हैं।
मरदह निवासी भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजीव जायसवाल के भाई आशुतोष जायसवाल को आईएएस की परीक्षा में 877वीं रैंक हासिल हुई है। बता दें कि जयप्रकाश जायसवाल के पुत्र आशुतोष का चयन कुछ माह पूर्व ही आईएफएस पद के लिए भी हुआ है।
विज्ञापन
उधर, जौनपुर जिले के तीन मेधावियों का चयन आईएएस में हुआ है। नगर के सुक्खीपुर निवासी जमुहाई पीजी कालेज के प्रवक्ता बीके सिंह के पुत्र डा. सौरभ सिंह ने पहले ही प्रयास में 46वीं रैंक हासिल की है। वह वर्तमान में दिल्ली के एम्स में सीनियर रेजीडेंट हैं।
सुजानगंज क्षेत्र के बेलवार गांव निवासी पीसीएस अधिकारी राजेश सिंह की पत्नी डा. प्रियंका सिंह को आईएएस में 362वीं रैंक मिली है। प्रियंका पेशे से चिकित्सक हैं। उधर सिकरारा के अहिरौली गांव निवासी मोहम्मद अकबर के पुत्र कासिम आब्दी का चयन आईएएस के लिए हुआ है। दो पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष विपिन सिंह ने घटना की पुष्टि की है।