{"_id":"5f7b5c698ebc3e9baf5ce00d","slug":"bridge-ghazipur-news-vns5512008155","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़ा जाने लगा कठवा मोड़ पुल, धुल बन रही परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोड़ा जाने लगा कठवा मोड़ पुल, धुल बन रही परेशानी का सबब
बेसो नदी पर बने कठवा मोड़ पुल को तोड़ती जेसीबी और नीचे से गुजरते वाहन।
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
कठवामोड़। बेसो नदी पर बनाए गए कठवा मोड़ के पुराने पुल को तोड़ने का काम जोर-शोर से चल रहा है। पहले चरण में पश्चिमी भाग की तरफ से ब्रेकर मशीन से पुल की रेलिंग और अन्य हिस्सों को गिराया जा रहा है। विकल्प के रूप में पुल के नीचे से बने बाईपास से आवागमन चल रहा। लेकिन यहां लग रहा जाम लोगों को परेशान कर रहा। जबकि दूसरी तरफ पुल टूटने से उड़ रही धूल लोगों के लिए परेशानी का सबब भी बन रही है।
विज्ञापन
बेसो नदी पर बना यह पुल करीब सात दशक पुराना था। जर्जर और दरार पड़ जाने तथा एक पाए के धंस जाने से इस पर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। दो साल से इसपर हल्के वाहन ही चल रहे थे। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नीचे से एक बाईपास सड़क बनायी गई है। जहां बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। हिचकोले खाते लोग धूल के बीच उधर से गुजर रहे हैं। 22 फरवरी को बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और मोहम्मदाबाद की विधायक अलका राय ने पुल का शिलान्यास किया था। पुल को कार्यदायी संस्था मित्तल ब्रदर्स इंजीनियर्स एण्ड कांट्रेक्टर बना रहा है। कठवा मोड़ से दो मार्ग निकलते हैं। एक भरौली की तरफ तथा दूसरा कासिमाबाद की तरफ चला जाता है। इसे लेकर इस सड़क पर हमेशा वाहनों का दबाव बना रहता है। इस पुल से कासिमाबाद, रसड़ा, देवरिया, सलेमपुर, के अलावा भरौली होते हुए बिहार के बक्सर पटना माझी घाट आदि जाते है। कार्यदायी संस्था के अभियंता कार्तिकेय तिवारी ने बताया कि पुल 15 दिन में तोड़ दिया जाएगा। पुराने जगह पर ही फोरलेन के अनुसार नया पुल बनाया जाएगा। इसे पूूरा होने में डेढ़ साल लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।