{"_id":"0433293e6ba24dbee9f6d11d5dc6266d","slug":"brick-kiln-owner-s-home-stealing-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट-भट्ठा मालिक के घर लाखों की चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट-भट्ठा मालिक के घर लाखों की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 13 May 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के फुल्ली गांव में मंगलवार की रात ईंट भट्ठा मालिक के मकान की खिड़की तोड़कर कमरे में घुसे चोर सात लाख रुपये नकद के अलावा करीब 25 लाख रुपये के जेवर उठा ले गए।
घटना की सूचना मिलते ही जमानिया एसडीएम, सीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। पीड़ित से पूछताछ के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
फुल्ली निवासी ईंट भट्ठा निवासी वंशनारायन यादव रोज की तरह मंगलवार की रात भी खाना खाने के बाद घर के बाहर हाते में सो गए। घर की कुछ महिलाएं छत पर जबकि एक महिला कमरे में कूलर चलाकर सो रही थी।
विज्ञापन
अन्य कमरों के दरवाजे बाहर से बंद थे। देर रात मकान की पिछले हिस्से से चहारदीवारी फांदकर चोर अंदर घुस गए। इसके बाद कमरों के बाहर लगे खिड़कियों को तोड़कर अंदर चले गए और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया।
आलमारी तोड़कर जहां अन्य सामानों को निकाल लिया, वहीं अटैची और बक्सा लेकर खिड़की के ही रास्ते बाहर निकल गए। घर से सौ मीटर की दूरी पर सूरजमुखी के खेल में अटैची और बक्सा तोड़कर उसमें रखा 7 लाख नकदी सहित सोने-चांदी के करीब 25 लाख रुपये का जेवरात निकालकर चोर भाग गए।
सुबह जगने के बाद जब परिवार के लोगों ने कमरों का दरवाजा खोलाना चाहा तो पता चला कि दोनों कमरा बाहर से बंद था।
कमरों के पीछे जाकर देखा तो खिड़की टूटने के साथ ही कमरे में रखा आलमारी टूटा था और बक्सा अटैची गायब था। चोरी की जानकारी होते ही परिवार की महिलाएं बिलखने लगी।
मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीत यह जानकारी हुई कि सूरजमुखी के खेत में टूटा बक्सा और अटैची पड़ा है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि बक्सा और अटैची में रखा नकदी और जेवरात गायब थे।
पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही उपजिलाधिकारी जमानिया कैलाश सिंह, सीओ सहित थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए।
पुलिस पीड़ित से चोरी के संबंध में बातचीत करने के बाद छानबीन में जुट गई। थानाध्यक्ष टीबी सिंह ने मौके का मुआयना िकया और जल्द ही घटना का पर्दाफाश करने क दावा िकया।
उन्होंने कहा इस बात की भी जांच की जा रही है कितना नकदी और कितने आभूषणों की चोरी हुई है।