{"_id":"57b5f61c4f1c1b363c6eadad","slug":"breaking-from-the-cash-shop-cargo-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर दूकान से नकदी, सामानों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर दूकान से नकदी, सामानों की चोरी
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर
Updated Thu, 18 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की रात भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के जखनियां कस्बा स्थित प्रतिष्ठित किराना दूकान का ताला तोड़कर चोरों ने 30 हजार नकदी सहित करीब 80 हजार रुपये का सामान साफ कर दिया। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। चोरी की घटना काे लेकर इलाके के व्यापारियों में खासा आक्रोश्ा है,उनका कहना है इससे पहले हुई चोर की घ्ाटनाओं का खुलासा न होने से चोरी पर लगाम नहीं लग पा रहा है।
जखनियां निवासी अजय गुप्ता की कस्बे में किराने की बड़ी दूकान है। रोज की तरह बुधवार की रात भी वह दूकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोर दूकान में लगे करीब आठ तालों को तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद अंदर रखा 30 हजार नकदी सहित करीब 80 हजार रुपये का सामान लेकर चंपत हो गए। सुबह आस-पास के लोगों ने दूकान का ताला टूटा देखा तो तत्काल इसकी सूचना अजय को दी। वह तत्काल दूकान पहुंचे। अंदर पहुंचकर देखा कि नकदी सहित कीमती सामान गायब थे। उन्होंने तत्काल चोरी की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस क्षेत्राधिकारी मनमोहन पांडेय के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। अजय गुप्ता ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व दूकान बंद कर घर जाते समय रास्ते में ही हथियारबंद बदमाशों द्वारा बिक्री का हजारों रुपया नगदी तमंचे के दम पर लूट लिया गया था। इसलिए कभी-कभी बिक्री का पैसा दूकान में ही छोड़ देना मजबूरी था। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी-छिनैती की घटनाओं से लोगों में भय व्याप्त है। इसे लेकर व्यापारियों में नाराजगी व्याप्त है। व्यापारियों ने कहा कि रात में पुलिस क्षेत्र में गश्त करने के बजाय आराम फरमा रही है। जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं। किराना की दूकान में कुल आठ तालें लगे थे। बाहर चैनल गेट भी लगा है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि चोरों को ताला तोड़ने में काफी समय लगा होगा।