फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Breaking auto parts shop theft

ताला तोड़कर आटो पार्ट्स की दूकान में चोरी

Thu, 02 Apr 2015 11:34 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 02 Apr 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Breaking auto parts shop theft

नंदगंज

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बाजार में बुधवार की रात आटो पार्ट्स की दूकान का ताला तोड़कर चोर उसमें रखा हजारों रुपये मूल्य का कीमती पार्ट्स उठा ले गए। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले छानबीन की।


नंदगंज बाजार निवासी सुनील सिंह की बाजार स्थित घर में ही आटो पार्ट्स की दूकान है। रोज की तरह बुधवार की शाम वह दूकान बंद कर घर में चले गए। देर रात चोर दूकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। दूकान में रखा हजारों के मोबिल, ग्रिस, बैट्री सहित अन्य सामान उठा ले गए।

गुरुवार की सुबह जब आसपास के लोगों ने दूकान का दरवाजा खुला देखा तो इसकी जानकारी सुनील सिंह को दी। सूचना मिलते ही वह आनन-फानन में दूकान पर पहुंच गए। अंदर देखा तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और कीमती सामान गायब था।

चोरी की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने पीड़ित से बातचीत करते हुए मामले की छानबीन की। पीड़ित ने थाने में चोरी की तहरीर दी। इससे पहले भी चोरों ने इसी दूकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया था।

 घटना को लेकर दूकानदारों में नाराजगी है। उनका कहना था कि जब थाने से दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित दूकान सुरक्षित नहीं है तो है काफी दूर की कौन कहे। रात में गश्त करने के बजाय पुलिस आराम फरमाती है और चोर आसानी से अपना काम कर निकल जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed