फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Book Fair drew a crowd of curious

पुस्तक मेले में उमड़ी जिज्ञासुओं की भीड़

Wed, 22 Apr 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 22 Apr 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Book Fair drew a crowd of curious

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत बुधवार को जिले के सभी 25 राजकीय विद्यालयों का पुस्तक मेला राजकीय सिटी इंटर कालेज परिसर में लगाया गया। उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक हृदयराम आजाद ने फीता काटकर किया। मेले में हिंदी-अंग्रेजी शब्दकोष, व्याकरण, कंप्यूटर, कहानियां, महापुरुषों की जीवनी, भारतीय विज्ञान की कहानी, भारतीय लोकगीत, प्रेरक बाल कथाएं, प्राणायाम एवं योगासन, ऊर्दू-हिंदी-अंग्रेजी शब्दकोष जैसी पुस्तकें उपलब्ध रहीं जिन्हें देखने और खरीदने के लिए जिज्ञासुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि इस तरह का यह पहला मेला है। इसमें उपलब्ध पुस्तकें काफी उपयोगी है। प्रधानाचार्य इन पुस्तकों को क्रय कर स्वयं एवं स्टाफ सहित छात्र-छात्राओं को लाभान्वित कर सकते हैं।
विज्ञापन



 मेले में न्यू आस्था प्रकाशन लखनऊ, अर्चना पब्लिकेशन दिल्ली, राजकमल प्रकाशन समूह और लोक  भारतीय प्रकाशन इलाहाबाद तथा वर्चुवस पब्लिकेशन नोएडा का प्रकाशकों ने हाईस्कूल और इंटर के पाठ्यक्रम से जुड़ी पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई। मेले में उपस्थित हाईस्कूल के प्रधानाचार्यों ने तीन-तीन हजार और इंटर के प्रधानाचार्यों ने चार-चार हजार की पुस्तकेें क्रय की। इन पुस्तकों का बिल सभी प्रधानाचार्यों ने तीन सदस्यीय गठित समिति के समक्ष उपलब्ध कराया, जिसका भुगतान विभाग की तरफ से उपलब्ध बजट से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेले में राजकीय बालिका इंटर कालेज मुहम्मदाबाद की छात्राओं ने भाग लेकर खरीदारी की। क्रय समिति के सदस्य एवं राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार यादव, सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव और राजकीय बालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्या मालविका सिंह ने मेले में क्रय की गई पुस्तकों का लेखा-जोखा तैयार कर विभाग को उपलब्ध कराया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य स्वामीनाथ निगम, उर्मिला चौबे, प्रमिला चौबे, कमला सिंह, शमा द्विवेदी, नरेंद्र कौर, ऊषा कुशवाहा, आशा कुशवाहा, शिवानंद सिंह यादव, सनातन गहलौत, अर्चना गुप्त, विभा श्रीवास्तव, गजाला परवीन, राजेश, नीरा श्रीवास्तव, सूर्यमति, सावित्री जैसवार, रघुवर सिंह यादव, विसर्जन आिद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed