फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   blood donetion

अभिषेक ने रक्तदान कर महिला की बचाई जान

Fri, 01 Jan 2021 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
blood donetion
गाजीपुर। ‘रक्तदान-महादान’ कहने मात्र से किसी की जिंदगी नहीं बचती, बल्कि पहल करनी पड़ती है। लेकिन मदद के लिए हिम्मत बहुत कम ही लोग जुटा पाते हैं, जो करते हैं वह लाचार एवं मुसीबत में फंसे लोगों के लिए भगवान से कम नहीं होते। सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय तथा उनके साथी अभिषेक चौरसिया ने भी साल के अंतिम दिन कुछ ऐसा ही किया। इन्हें रक्त के लिए भटक रही एक महिला को अस्पताल पहंच कर रक्त दिया और उसकी जान बचाई। बृहस्पतिवार को करंडा क्षेत्र के धरम्मरपुर निवासी संजू देवी लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रही हैं। एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उपचार के दौरान पता चला कि ब्लड की काफी कमी है, ऐसे में परिवार के सदस्यों ने सोनहरिया निवासी हरिहर यादव से मदद मांगी। उन्होंने दीपक उपाध्याय से संपर्क साधा और पीड़ित परिवार की विवशता बताई। समस्या जानने के बाद लाचार परिवार की मदद के लिए दीपक उपाध्याय आगे आए और उन्होंने इसकी जानकारी अपने साथी अभिषेक चौरसिया सहित अन्य लोगों को दी। इसके बाद कई युवा अस्पताल पहुंच गए और अभिषेक चौरसिया ने एक यूनिट रक्तदान कर महिला को एक नया जीवन दिया। इस दौरान छात्र नेता आकाश तिवारी, अभिषेक चौरसिया, गोलू दूबे, मनोज दूबे, हरिहर यादव, दीपक उपाध्याय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed