फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   black fungus

आईसीयू में दस बेड सुरक्षित, ब्लैक फंगस से निपटने की तैयारी शुरु

Sun, 23 May 2021 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
black fungus
गाजीपुर। ब्लैक फंगस को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो चुका है। एहतियातन जिला अस्पताल में स्थापित आईसीयू के दस बेड को सुरक्षित कर लिया गया हे। साथ ही नाक, गला और कान के विशेषज्ञ डॉक्टर से टेली मेडिसिन से सहयोग लिया जाएगा। हालांकि अब तक जिले में ऐसी बीमारी का मरीज नहीं मिला है। ब्लैक फंगस (म्यूकार माइकोसिस) को लेकर स्वास्थ्य महकमे ने बेहतर चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ लोगों को जागरूक करने की तैयारी शुरु कर दी है। एहतियात के तौर पर जिला अस्पताल में स्थापित 40 बेड के आईसीयू वार्ड में 10 बेड ऐसे मरीजों के लिए सुरक्षित कर लिया गया है, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा प्रदान की जा सके। इसके अलावा नाक, गला और कान के विशेषज्ञ चिकित्सक की कमी को पूरा करने के लिए टेली मेडिसिन द्वारा मरीजों के उपचार में सहयोग लेने की तैयारी भी शुरु कर दी गई है, जिससे पीड़ित का तत्काल उपचार शुरु किया जा सके। साथ ही इसके लिए दवा पर्चेज करने को मेडिकल कारपोरेशन को पत्र भेज चुका है। वाराणसी के मंडलीय अस्पताल पर इलाज की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। खासकर मधुमेह पीड़ित मरीजों को इससे बचने की सलाह दी जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक ऐसी अवसरवादी बीमारी से बचने के लिए मधुमेह पीड़ित मरीज को अपना शुगर लेवल नियंत्रित रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed