फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP's Vishal Singh Chanchal re-elected MLC

भाजपा के विशाल सिंह चंचल दोबारा एमएलसी निर्वाचित

Tue, 12 Apr 2022 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
BJP's Vishal Singh Chanchal re-elected MLC
विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के चुनाव की मतगणना मंगलवार को विकास भवन के सभागार में हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच कराई गई गणना के बाद नतीजा घोषित किया गया। इसमें भाजपा के प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल ने 1790 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर दोबारा इस प्रतिष्ठापरक सीट पर कब्जा जमाया है। निर्वाचित होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य पद के चुनाव के लिए बीते नौ अप्रैल को मतदान कराया गया था। जिले के सभी सोलह विकास खंडों में कड़ी सुरक्षा के बीच कराए गए मतदान के दौरान तक कुल 3132 मतदाताओं में से 98.88 फीसदी यानि 3097 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान होने के बाद दो प्रत्याशियों भाजपा के विशाल सिंह चंचल और सपा समर्थित प्रत्याशी मदन यादव की किस्मत मतपेटी में बंद हो गई थी। सुरक्षा के बीच मतपेटी स्ट्रांग रूम में जमा कराई गई थी। मतों की गणना मंगलवार को विकास भवन के सभागार में कराई गई। सुबह आठ बजे से शुरू गणना के लिए सात टेबल लगाए गए थे। गणना की शुरुआत से ही भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाए रखी। करीब तीन घंटे में मतगणना पूरा कर हो गई। इसके बाद नतीजा घोषित किया गया। इसमें विशाल सिंह चंचल को 2422 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके प्रतिद्वंदी सपा समर्थित मदन यादव ने 632 मत प्राप्त किया। शेष 43 अवैध घोषित किए गए। परिणाम की घोषणा के बाद जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने भाजपा के नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल को प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी-उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार सिंह के अलावा कई अन्य अधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता रामतेज पांडेय, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, पूर्व राज्यमंत्री डा. संगीता बलवंत, जिला प्रभारी अशोक मिश्र, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, महामंत्री ओमप्रकाश राय, नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सरोज कुशवाहा, पंकज सिंह चंचल, राजन सिंह, अजिताभ राय, प्रवीण सिंह, रुद्रा पांडेय, रमेश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

समर्थकों ने मनाया जश्न
विधान परिषद सदस्य के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल के बाजी मारते ही पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक खुशी से झूम उठे। गदगद समर्थकों ने खूब अबीर-गुलाल उड़ाया। एक-दूसरे को अबीर लगाकर और नारेबाजी कर अपने खुशी का इजहार किया। ढोल-नगाड़े की धुन पर कार्यकर्ता थिरके भी। इसके चलते विकास भवन चौराहा पर करीब घंटे भर तक आवागमन प्रभावित रहा। चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद विशाल सिंह चंचल ने समर्थकों का अभिवादन किया। इसके बाद नव निर्वाचित एमएलसी समर्थकों के साथ शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए मिश्रबाजार तिराहा पहुंचे। वहां उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ छावनी लाइन स्थित जिला कार्यालय पहुंचे। वहां जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह की ओर से उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना के लिए थी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
विधान परिषद सदस्य के चुनाव की मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विकास भवन से पहले दो जगहों पर बैरिकेडिंग की गई थी। आसपास का क्षेत्र एक तरह से छावनी में तब्दील था। परिसर में बिना पास के किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं थी। गेट पर मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही किसी को अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था। परिसर के चारों तरफ पुलिस कर्मियों, पीएसी के साथ ही बड़ी संख्या में अर्द्ध सैनिक बल के जवान मुस्तैद थे। वरिष्ठ अधिकारी भी चक्रमण कर सुरक्षा का जायजा लेते रहे।

विकास भवन मार्ग पर आवागमन रहा प्रतिबंधित
विधान परिषद सदस्य के चुनाव की मतगणना के चलते विकास भवन की तरफ जाने वाले मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित था। इसके चलते उस तरफ जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा फजीहत स्कूल-कालेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को हुई। उन्हें दूसरे रास्तों से घूमकर जाना पड़ा। मतगणना होने के बाद यातायात सुचारू होने पर ही लोगों ने राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed