फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP issues fill shout

समस्याओं के समाधान को भाजपा भरेगी हुंकार

Tue, 23 Jun 2015 11:15 PM IST
गाजीपुर
गाजीपुर Updated Tue, 23 Jun 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
BJP issues fill shout
भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को प्रभारी जिलाधिकारी मुरलीधर मिश्र से मिला। इस दौरान बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं जनसमस्याओं से प्रशासन को अवगत कराते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन


पत्रक देने के बाद जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि जिले में किसानों को मुआवजा देने की गति काफी धीमी है। मनमाने तरीके से किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रदेश कार्यसमिति प्रो. बाबूलाल बलवंत ने बिजली कटौती पर रोष
विज्ञापन


जताते कहा कि मनमाने तरीके से कटौती की जा रही है। जिले की प्रमुख सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। गांवों के पीएचसी पर डाक्टर नहीं हैं। कहा कि पंचायत चुनाव के आरक्षण में गड़बड़ी की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। मीडिया प्रभारी कुंवर बहादुर
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि समाज के हित की निष्पक्ष बात रखने पर पत्रकारों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिला महामंत्री सुनील सिंह ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए 26 जून को जखनिया, 27 को सैदपुर, 29 को जमानिया एवं 30 को


मुहम्मदाबाद तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जुलाई महीने के पहले सप्ताह में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन होगा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक उदयप्रताप सिंह, ओमप्रकाश राय, रामनरेश कुशवाहा, नरेन्द्रनाथ सिंह, सरोज

 कुुशवाहा, अच्छेलाल गुप्ता, पशुपतिनाथ राय, राजेश्वर सिंह, प्रवीण सिंह, मिथिलेश सिंह आदि शामिल थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed