फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP government has given employment to women: Darshana

भाजपा सरकार ने दिया महिलाओं को रोजगार : दर्शना

Sun, 26 Dec 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
BJP government has given employment to women: Darshana
भाजपा सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और सशक्त करने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार ने 10 लाख स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से एक लाख महिलाओं के रोजगार का मार्ग प्रशस्त किया। बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए सरकार समर्पित होकर कार्य कर रही है। ये बातें रविवार को वंशीबाजार स्थित एक हाल में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के जिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि व मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

इस दौरान विशिष्ट अतिथि रनिका जायसवाल ने कहा कि आजादी के बाद महिलाओं की समृद्धि और उत्थान के साथ सम्मान देने का कार्य नरेंद्र मोदी और योगी के नेतृत्व की भाजपा सरकार ने किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि आजादी के बाद महिलाओं की दशा और दिशा दोनों के प्रति भाजपा ने सकारात्मक प्रयास किया है। नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि सरकार की हर योजनाओं से महिलाओं को लाभ मिला है। मोर्चा की नेताओं ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सम्मेलन में रुद्रा पांडेय, पूनम मौर्य, साक्षी श्रीवास्तव, रंजू शर्मा, मीरा श्रीवास्तव, शीला सोनकर, आभा राय, किरन सिंह, रीना पासी, सरोज भारती, माया सिंह, कल्पना गुप्ता, पूजा गुप्ता, नीलम सिंह, रंभा राय, लालमुनी गोड़, गुड्डी पांडेय, रीमा खरवार, सुनीता सिंह, शुभा राय, कंचन गिरी, सरस्वती पाठक, प्रियंका मिश्रा, रीना सिंह, कल्पना कुशवाहा आदि उपस्थित थीं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष साधना राय एवं संचालन महामंत्री माया सिंह ने किया। सरोज मिश्रा ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed