फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP candidate Shailesh Ram won by 2598 votes

भाजपा प्रत्याशी शैलेश राम 2598 मतों से जीते

Sat, 06 Aug 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJP candidate Shailesh Ram won by 2598 votes
जिला पंचायत सदस्य करंडा द्वितीय के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी शैलेश कुमार राम को प्रमाण पत्र द? - फोटो : GHAZIPUR
जिला पंचायत की रिक्त 41- करंडा द्वितीय सीट (करंडा आंशिक एवं देवकली आंशिक) के उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को कराई गई। कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गणना के बाद नतीजे घोषित किए गए। जिसमें भाजपा के प्रत्याशी शैलेश राम ने सपा उम्मीदवार अरुण कुमार को 2598 मतों से पराजित कर सीट पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

विधायक अंकित भारती के इस्तीफे के बाद करंडा द्वितीय जिला पंचायत की सीट रिक्त हुई थी। इस सीट के लिए कराए गए उपचुनाव के तहत बृहस्पतिवार को मतदान कराया गया। मतदान के लिए करंडा आंशिक में 55 और देवकली आंशिक में 20 सहित कुल 75 बूथ बनाए गए थे। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक कराए गए मतदान में कुल 48927 में से 27.92 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान के बाद मतपेटियां करंडा के बड़सरा स्थित राममूरत महिला महाविद्यालय और देवकली विकासखंड कार्यालय पर कड़ी सुरक्षा के बीच जमा कराई गई थी। इस उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को कराई गई। दिन में करीब 11 बजे तक गणना का कार्य पूरा कर लिया गया। इसके बाद जिला मुख्यालय पर परिणाम की घोषणा निर्वाचन अधिकारी एके सिंह की ओर से की गई। घोषित नतीजों के अनुसार भाजपा के प्रत्याशी शैलेश राम 7250 मत पाकर 2598 मतों से विजयी घोषित किए गए। सपा के अरुण कुमार को 4652, रवि को 1262 और संतोष को 109 मत मिले। 13547 मतों में से 13273 मत वैध असैा 274 मत निरस्त हुए। मतगणना के बाद निर्वाचित भाजपा के शैलेश राम को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

क्षेत्र का विकास करना प्रमुखता : शैलेश
जिला पंचायत सदस्य करंडा द्वितीय सीट पर उपचुनाव में विजयी होने बाद भाजपा प्रत्याशी शैलेश कुमार राम ने कहा कि विकास ही हमारा मुख्य एजेंडा है। भाजपा विकास के संकल्पों के साथ राजनीति को सेवा का माध्यम मानती है। उसी संकल्पों के साथ क्षेत्रीय जनता के उम्मीदों पर सदैव खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास के लिए काम करूंगा, और क्षेत्रीय लोगों के विश्वास के हम अपने नैतिक जिम्मेदारी से कभी भी पीछे नहीं हटूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढोल-ताशा की धुन पर थिरके समर्थक
करंडा द्वितीय जिला पंचायत की सीट पर भाजपा उम्मीदवार शैलेश राम के निर्वाचित घोषित होते ही कार्यकर्ता एवं समर्थक खुशी से झूम उठे। उन्होंने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर एवं मिठाई बांटकर अपनी प्रसन्नता का इजहार किया। कार्यकर्ता एवं समर्थक ढोल-ताशा की धुन पर खूब थिरके भी। इसके बाद शैलेश ने समर्थकों के साथ क्षेत्र के मौनी बाबा मंदिर पर जाकर दर्शन पूजन किया। उधर सपा प्रत्याशी की पराजय से कार्यकर्ता एवं समर्थक मायूस दिखे। कई कार्यकर्ता गिनती खत्म होने से पहले ही गणना स्थल के पास से जाने लगे थे।

भाजपा ने लहराया भगवा
करंडा द्वितीय जिला पंचायत की रिक्त सीट पर वैसे तो चार उम्मीदवारों ने ताल ठोंकी थी लेकिन मुख्य घमासान भाजपा एवं सपा में ही माना जा रहा था। भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने क्षेत्र में घूमकर पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार किया था। बीते जिपं चुनाव में अंकित भारती से पहले छात्र राजनीति से भाजपा में आए हरेंद्र यादव यहां से निर्वाचित हुए थे। उनसे पहले इस सीट पर अधिकांश सपा का ही कब्जा रहा है। कई चुनावों में सपा का दबदबा साबित करने वाली जिला पंचायत की इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने शुक्रवार को भगवा लहरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed