{"_id":"5f7b577f8ebc3e9bda536ea8","slug":"bitiya-ghazipur-news-vns551192633","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटिया को न्याय दिलाने के लिए हाथों में मोमबत्ती लेकर सड़क पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिटिया को न्याय दिलाने के लिए हाथों में मोमबत्ती लेकर सड़क पर उतरे लोग
हाथरसकांड को लेकर बिटिया को न्याय दिलाने के लिए हसनपुरा गांव में लोगों ने निकाला कैंडल मार्च।
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
रेवतीपुर/जमानिया। हाथरस कांड को लेकर जनपद के कोने-कोने में बिटिया को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन जारी है। जमानिया तहसील मुख्यालय से लेकर रेवतीपुर में पुरूष, महिलाओं और बेटियों ने मोमबत्ती जलाकर कैंडिल मार्च निकाला और न्याय की गुहार की। जमानिया संवाददाता के मुताबिक तहसील क्षेत्र के नरियांव उर्फ उमरगंज गांव में रविवार की देर रात हाथरस की बिटिया को न्याय दिलाने के लिए दर्जनों लोग हाथों में मोमबत्ती लेकर सड़क पर उतर आए और सरकार से कठोर कदम उठाने की मांग की। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुणाल मौर्य ने कहा कि पीड़िता के शव का जिस तरह रात में जबरन दाह संस्कार किया गया। वह मानवता को शर्मसार करने वाला है। परिवार वालों को किसी से मिलने नहीं दिया गया। गुनहगारों को फांसी से कम की सजा न दी जाए ताकि इस प्रकार का कृत्य करने से पहले लोग डरें और यह एक नजीर के रूप में पेश हो। कहा कि इस प्रकरण में दोषी पाए गए पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया जाना चाहिए। मार्च नरियांव गांव से अंबेडकर पार्क होते हुए उमरगंज गांव स्थित सब्जी मंडी में समाप्त हुआ। इस अवसर पर रंजीत मौर्य, पंकज सिंह गोल्डन शर्मा, मुकेश यादव, आनंद मौर्य, अनीष भारती, लवकुश कुशवाहा, धर्मेंद्र पासवान, कृष्ण पासवान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
रेवतीपुर : बिटिया को न्याय दिलाने के लिए रविवार की देर शाम हसनपुरा गांव में ओम श्री बकसू बाबा एकेडमी के संचालक समाजसेवी भूतपूर्व सैनिक विनोद गुप्ता के नेतृत्व में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला पीड़िता को न्याय और परिवार के समर्थन में सड़क पर उतर कर न्याय की गुहार लगाई। महिला और युवाओं ने कैंडल मार्च निकालते हुए आरोपियोें को फांसी की सजा की मांग की। विनोद गुप्ता ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री मौन धारण क्यों किए हुए हैं। रात में बेटी का अंतिम संस्कार क्यों किया गया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को उनके परिजनों से मिलने से रोका गया। जबकि लोकतांत्रिक देश में सब लोगों को अपनी बात कहने और पीड़ितों से मिलने का अधिकार है। इस दौरान मौजूद लोगों ने बृजेश कुमार पांडे, रजनीश कुमार उपाध्याय, खेसारी, अवधेश कुमार, संतोष, ओमप्रकाश, राकेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।