फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Birno took 'kayakalp', Bhadaura left behind

बिरनो कर ले गया ‘कायाकल्प’, भदौरा छूटा पीछे

Wed, 22 Jun 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Birno took 'kayakalp', Bhadaura left behind
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों की सूरत बदलने के लिए कायाकल्प योजना के तहत उन्नीस पैरामीटर पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इन सभी पैरामीटर पर जिले के सोलह विकास खंडों में अब तक 86 फीसदी ही काम हो पाया है। काम कराने के मामले में बिरनो ब्लाक जहां सबसे आगे है, वहीं भदौरा विकासखंड इसमें पीछे रह गया है। ऐसे में जुलाई के अंत तक सभी मानकों पर विद्यालयों को संतृप्त कर पाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के समकक्ष बनाने के लिए आपरेशन कायाकल्प के तहत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इसके तहत 19 पैरामीटर पर विद्यालयों में कार्य कराए जाने हैं। पंचायत राज विभाग के समन्वय से की जा रही इस कवायद में महीनों बाद भी विद्यालयों की सूरत नहीं बदल सकी है। अभी भी टाइल्स लगाने का काम, बालक-बालिका मूत्रालय, नल-जल आपूर्ति, मूत्रालय में टाइल्स लगाना, चहारदीवारी एवं विद्युतीकरण जैसे कार्यों की गति धीमी है। यही वजह है कि निर्धारित मानकों पर अभी तक 86 प्रतिशत ही काम हो सका है। इन सभी पैरामीटरों पर काम कराने के मामले में बिरनो विकासखंड अव्वल है तो वहीं भदौरा फिसड्डी साबित हुआ है। जखनिया 76, मनिहारी 88, सादात 85, सैदपुर 75, देवकली 83, बिरनो 90 एवं मरदह ब्लाक में 75 प्रतिशत कार्य हुआ है। इसी तरह सदर 77, करंडा 82, कासिमाबाद 75, बाराचवर 84, मुहम्मदाबाद 76, भांवरकोल 83, जमानिया 76, रेवतीपुर 85 एवं भदौरा विकासखंड क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में सभी पैरामीटर पर 71 प्रतिशत काम अब तक हो सका है।
विज्ञापन

पंचायतराज विभाग के सहयोग से 31 जुलाई तक सभी पैरामीटरों पर विद्यालयों को संतृप्त करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्राथमिक विद्यालयों में होने वाले कार्यों की निरंतर समीक्षा की जा रही है। - हेमंत राव, बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं 19 पैरामीटर
गाजीपुर। शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल, बालक-बालिका शौचालय, नल-जल आपूर्ति, मूत्रालय का टाइलीकरण, दिव्यांग शौचालय, मल्टीपल हैंड वाशिंग यूनिट, रसोई घर, कक्ष के फर्श का टाइलीकरण, श्याम पट्ट, विद्यालयों की समुचित रंगाई-पुताई, विद्यालय परिसर में दिव्यांग सुलभ रैम्प, कक्ष में उपयुक्त वायरिंग एवं विद्युत उपकरण, विद्यालयों का विद्युत संयोजन, पाइप वॉटर सप्लाई, फर्नीचर डेस्क आदि।
जिले के 32 विद्यालयों को मिली पांच स्टार रेटिंग
गाजीपुर। विद्यालयों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत जिले के सरकारी एवं निजी स्कूलों ने विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर पंजीकरण किया था। पुरस्कार के लिए छह कैटेगरी में कुल 110 अंक निर्धारित किए गए थे। इस योजना में जिले के 32 विद्यालयों को पांच स्टार रेटिंग मिली है। बताया गया है कि जुलाई माह में समारोहपूर्वक आयोजित कार्यक्रम में इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ ही संबंधित प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। प्रशस्ति पत्र के साथ ही उन्हें प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जाएगा।

कंपोजिट विद्यालय लोहारपुर अव्वल
गाजीपुर। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना में जिन 32 विद्यालयों को पांच स्टार रेटिंग मिली है उनमें कंपोजिट विद्यालय लोहारपुर को 105.5, कंपोजिट विद्यालय हरहरी (साधोपुर) को 105, श्री जवाहरलाल नेहरू स्मारक इंटर कालेज 103.5, प्राथमिक विद्यालय कैथवलिया, कंपोजिट विद्यालय मानिकपुर कोटे, उच्च प्राथमिक विद्यालय उरेंव को 103-103 अंक मिला है। इसी तरह श्री शिवपूजन इंटर कालेज, एसटीबीबीएन पब्लिक स्कूल को 102.5, प्राथमिक विद्यालय सोफीपुर, कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर को 102-102, कंपोजिट विद्यालय पटकनिया 101.5, कंपोजिट विद्यालय पतार 101 तथा प्राथमिक विद्यालय जलालाबाद, गोपालपुर, अगस्ता को 100-100 अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed