{"_id":"64f225958fccc4255e0f8b86","slug":"bike-riders-opened-fire-on-scorpio-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-2887-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बाइक सवारों ने स्कार्पियो पर की ताबड़तोड़ फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बाइक सवारों ने स्कार्पियो पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
विज्ञापन
खड़े ट्रक के शीशे में लगी गोली, वारदात के बाद बाइक सवार और चालक स्कार्पियों लेकर फरार
सीओ सिटी और कोतवाल ने खंगाला सीसीटीवी फुटेज, आस-पास के लोगों से की पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। शहर कोतवाली के जमानिया मोड़ से पहले एक पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक स्कार्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। एक गोली वहां खड़े ट्रक के शीशा में जा लगी। आवाज सुनकर जब-तक राहगीर और आस-पास के लोग कुछ समझ पाते चालक स्कार्पियो और बाइक सवार फरार हो गए। सीओ सिटी गौरव कुमार और कोतवाल ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आस-पास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुट गए। इधर कुछ देर बाद पहुंचे एसपी ओमवीर ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जल्द घटना का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया।
सुबह जंगीपुर- गाजीपुर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू थी। आस-पास के लोगों ने बताया कि दोपहर करीब 12.30 बजे जमानिया मोड़ से पहले एक पेट्रोल पंप के सामने गोली की तड़तड़ाहट सुनाई दी। बताया कि बाइक पर सवार बदमाशों द्वारा एक स्कार्पियो पर फायरिंग की जा रही थी, जिससे स्कार्पियों का शीशा भी टूट गया।
जब-तक लोग समझ पाते और मौके पर पहुंचते बाइक सवार तमंचा लहारते जंगीपुर और चालक स्कार्पियों लेकर हमीद सेतु के तरफ फरार हो गया। जबकि एक गोली पहले से वहां खड़े ट्रक के शीशी को भेदते हुई सीट पर जा लगी। इधर फायरिंग की सूचना मिलते ही कोतवाल तेज बहादुर सिंह और सीओ सिटी गौरव कुमार पहुंच गए।
विज्ञापन
घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गए और आस-पास के लोगों से पूछताछ की। अब तक छानबीन के दौरान पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। इस संबंध में एसपी ओमवीर सिंह ने बताया सूचना मिली कि जमानिया तिराहे के पास गोली चली है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। संवाद