फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike fell 14 feet while trying to escape from Nilgai, one dead, two injured

Ghazipur News: नीलगाय से बचने में 14 फीट नीचे गिरी बाइक, एक की मौत, दो घायल

Sat, 13 Jul 2024 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bike fell 14 feet while trying to escape from Nilgai, one dead, two injured
गाजीपुर। बरेसर थाना क्षेत्र के नवकापुरा सिरीयामठ के पास बृहस्पतिवार की देर रात नीलगाय से बचने के चक्कर में बाइक सवार तीन लोग सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल मऊ रेफर कर दिया। रास्ते में एक की मौत हो गई, जबकि दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी है।
विज्ञापन

बरेसर थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी महेश राजभर (60) अपने किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार की शाम गए थे। वहां से लौटते समय एक परिचित की बाइक पर बैठ गए। बाइक पर पहले से ही एक अन्य व्यक्ति बैठा था। तीनों बाइक से घर के लिए निकले। नवकापुरा सिरीयामठ के पास बाइक के सामने अचानक सड़क पर नीलगाय आ गया, जिसे देख बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे लगभग 14 फीट गहरे गड्ढे में चली गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे रसड़ा थानाध्यक्ष ने तीनों घायलों को आसपास के लोगों की मदद से गड्ढे से निकाला। साथ ही घटना की जानकारी बरेसर थाने को दी। पुलिस तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल मऊ के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक मऊ जाते समय महेश राजभर की रतनपुर गांव के पास मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर वापस घर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरेसर थानाध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed