गाजीपुर। बीएसएनएल ज्वाइंट फ़ोरम के तत्वावधान में बुधवार को भी अधिकारियों ने उच्च प्रबंधन के विरोध में भूख हड़ताल जारी रखी। उन्होंने संचार निगम एक्जीक्यूटिव एसोसिएशन के जिला सचिव नफीस अहमद ने बताया कि प्रमुख मांगों में बीएसएनएल द्वारा तत्काल न्यू प्रमोशन पालिसी सीपीएसयू-बीईपीआरएआर का नोटिफिकेशन जारी करने, बोर्ड द्वारा अपनी रिस्ट्रक्चरिंग पालिसी को वापस लेने, ई2-ई3 वेतन स्केल लागू करने, प्रथम टीबीपी को 12 वर्ष किए जाने के प्रस्ताव को वापस लेने की मांगें शामिल हैं। मुद्दों को तत्काल लागू नहीं करने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान पंकज निराला तथा दीपक श्रीवास्तव भूख हड़ताल पर रहे। उनके समर्थन में जितेंद्र यादव, रविंद्र सिंह, एसके राय, राजेश कुमार, आशुतोष सिद्धार्थ, सर्वेश यादव एवं अकलेश कुमार शामिल रहे।