{"_id":"61d47fe4a3c40854995e3394","slug":"bhagirathpur-beat-budhanpur-by-seven-wickets-ghazipur-news-vns6317511196","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगीरथपुर ने बूढनपुर को सात विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगीरथपुर ने बूढनपुर को सात विकेट से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव शक्ति स्पोर्टिंग क्लब पिपरा के तत्वावधान में महात्मा गांधी सती स्मारक डिग्री कालेज के खेल मैदान पर आयोजित बारहवीं ग्रामीण स्तरीय 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में भगीरथपुर ने बूढ़नपुर को सात विकेट से हराकर अगले मुकाबले के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया।
भगीरथपुर ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बूढ़नपुर की टीम महज 92 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से छोटू ने 35 तथा सोनू ने 21 रन बनाए। भगीरथपुर की तरफ से सरवर ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भगीरथपुर की टीम ने 19 ओवरों में मात्र तीन विकेट पर 96 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से सरवर ने 36 एवं प्रिंस ने 28 रनों का योगदान किया। इससे पहले मुख्य अतिथि समाजसेवी राकेश यादव ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विपुल पटेल, रामविलास, भीम, आलोक, विक्की राय, सत्यप्रकाश यादव आदि मौजूद थे। मैच में अंपायर की भूमिका विजय यादव एवं रविंद्र, स्कोरर जय गोपाल एवं राकेश तथा कमेंट्रेटर की अंबर राय ने निभाई।