{"_id":"5ec1695d8ebc3ee0a3019c08","slug":"bhaee-bahan-ke-shav-ka-gaajeepur-mein-hua-postamaartam-ghazipur-news-vns52540684","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई-बहन के शव का गाजीपुर में हुआ पोस्टमार्टम.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई-बहन के शव का गाजीपुर में हुआ पोस्टमार्टम.
विज्ञापन
जंगीपुर। बीते शुक्रवार की शाम मध्य प्रदेश के गुना में पिकअप की ट्रक से टक्कर होने से घर लौट रहे थाना क्षेत्र के देवकठिया निवासी महिला सहित तीन और नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई थी। रविवार को चारों शवों को लाया गया। दो महिला और उसके भाई का पोस्टमार्टम यहां पर कराया गया, जबकि अन्य दो शव गुना में पोस्टमार्टम होने के बाद यहां आए थे। देर शाम शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
देवकठिया के ग्राम प्रधान रविंद्र यादव ने बताया कि रविवार को दिन में करीब 12 बजे प्रमोद पाल और दीपक प्रजापति का शव लाया गया। जबकि सीता और उसके भाई सुरेंद्र प्रजापति का शव पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के गुना में हुई सड़क दुर्घटना में प्रमोद पाल और दीपक प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल सीता देवी और उसके भाई सुरेंद्र प्रजापति की ग्वालियर स्थित अस्पताल में मौत हुई थी। ग्वालियर का पोस्टमार्टम हाउस हाटस्पाट एरिया में होने के कारण वहां के प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम नहीं कराया और यह लिखकर भेज दिया कि इनका पोस्टमार्टम गृह जनपद में कराया जाए। इस पर भाई-बहन के शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया। प्रमोद पाल और दीपक प्रजापति का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस संबंध में नोडल अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि दो शव ग्वालियर से पोस्टमार्टम के लिए आया है। यह प्रवासी मजदूर थे और घर लौटने के दौरान हादसा हुआ इसलिए पोस्टमार्टम हाउस को सैनिटाइज कराने के बाद सुरक्षा किट पहनकर पोस्टमार्टम किया गया। मालूम हो कि जंगीपुर थाना क्षेत्र के देवकठिया गांव निवासी प्रमोद पाल (24), दीपक प्रजापति (34) और राजेश प्रजापति पत्नी सीता देवी और बच्चों के साथ तथा नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी निवासी अपने साला सुरेंद्र प्रजापति के साथ महाराष्ट्र में रहकर काम करते थे। लाकडाउन की वजह से काम बंद होने से सभी पिकअप से घर लौट रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार की शाम मध्यप्रदेश के गुना में पिकअप की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में प्रमोद पाल, दीपक प्रजापति, सीता देवी और उसके भाई सुरेंद्र प्रजापति की मौत हो गई थी। जबकि राजेश प्रजापति और उसका पुत्र किशन (4) तथा प्रीतम (6) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार स्थानीय चिकित्सालय में चल रहा है।