{"_id":"caa257c63caa079e26fe09b900f7bc3d","slug":"bank-strike-affects-80-million-turnover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक हड़ताल से 80 करोड़ का कारोबार प्रभावित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक हड़ताल से 80 करोड़ का कारोबार प्रभावित
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Fri, 08 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर आल इंडिया बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर बैंक कर्मी शनिवार को हड़ताल पर रहे। इस दौरान बैंक कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण जिले में करीब 80 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा।
शहर के महुआबाग स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने सभा आयोजित की गई। इसमें यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के सचिव जितेन्द्र शर्मा ने एसबीआई के उच्च प्रबंधन के नकारात्मक रवैये की निंदा करते हुए
वर्किंग के घंटे को बढ़ाना, मृतक आश्रित नौकरी न देने की मंशा और कर्मचारी विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की। कहा कि कर्मचारी विरोधी नीतियों को सहन नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कर्मचारियों की एकजुटता पर बल दिया। कहा संगठन में शक्ति होती है। हरिद्वार सिंह यादव ने सरकार की गलत नीतियों को कोसते हुए पेंशन अपडेशन न लागू करने का भी विरोध किया। कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों
की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कर्मचारियों से हितों की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की। अन्य वक्ताओं ने कहा कि हड़ताल करने का मुख्य कारण दसवें वेतन समझौते का उल्लंघन कर एसोसिएट बैंकों पर कैरियर प्रोग्रेसन स्कीम
(सीपीएस) को जबरदस्ती लागू किया जाना है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार अगर हमारी मांगों को नहीं मानती है तो कर्मचारी अब चुप बैठने वाले नहीं हैं। वह उसे अपनी ताकत का अहसास करा देंगे। सभा में मुहम्मद
तसौव्वर, सत्यदेव, ब्रह्मदेव सिंह यादव, संतोष कुमार, उदयवीर सिंह यादव, ओमप्रकाश सिंह, विजयबहादुर, दीपक कुमार, राजीव कुमार, हिमांशु कुमार, सिरजू चौधरी, राजेन्द्र सिंह राठौर, रमेश, कमलेश तथा हरिकेश आदि ने विचार
व्यक्त किया।