{"_id":"36cf9c90541ccf744e9bc659b1c251f3","slug":"backward-classes-were-easy-way-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़े वर्ग के लोगों की राह हुई आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़े वर्ग के लोगों की राह हुई आसान
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 03 Apr 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग एसोसिएशन की वेबसाइट का लोकार्पण शुक्रवार को राइफल क्लब में जंगीपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष सत्य नारायण गुप्ता ने किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इस वेबसाइट पर पिछड़ा वर्ग से जुड़ी अहम जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। इससे पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ ही अन्य लोगों को भी काफी हद तक सहूलियतें मिलेंगी।
विज्ञापन
कहा संविधान लागू होने से आज तक 85 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग, उच्च वर्ग के हाथों की कठपुतली बनकर शोषण का शिकार हुई है जबकि पिछड़ा वर्ग को शासन-प्रशासन में, सेना में, न्यायपालिका में उनकी आबादी के अनुसार 85 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। आरक्षण में लगा 50 प्रतिशत का अवरोध हटाकर क्रीमीलेयर समाप्त होना चाहिए।
विज्ञापन
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह पटेल ने कहा कि पिछड़ा वर्ग को 52.5 प्रतिशत आरक्षण नियुक्ति एवं पदोन्नतियों में मिलना चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति का पदोन्नति में आरक्षण तत्काल बहाल होना चाहिए। राष्ट्रीय संरक्षक डा. मनिराम सिंह कुशवाहा ने कहा कि 85 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग सामाजिक गैर बराबरी, ऊंच-नीच, भुखमरी, गरीबी, अर्थिक असमानता, बेरोजगारी, अशिक्षा एवं उच्च वर्ग के षडयंत्रों का शिकार बना हुआ है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महासचिव भोला शाह ने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर ने राजनीति से नहीं, बल्कि सामाजिक आंदोलन से संघर्ष कर पिछड़े वर्गों के प्रतिनिधित्व का मार्ग प्रशस्त किया था। उन्होंने कहा कि राजनीति सत्ता, सामाजिक क्रांति के बिना अधूरी एवं अर्थहीन होती है, जो आज सत्य हो रहा है।
इस मौके पर जगदीश कुशवाहा, अनुज, मोनू, बाबूलाल बिंद, इंद्रजीत कुमार, हरिकेश सिंह यादव, अशोक कुमार चौहान, बृजेश बिंद, डा. सुनील कुमार, डा. योगेश कुमार, डा. रामदुलारे, डा. राधेकृष्ण गौतम, रामअवध राम, सुभाष जी गौड़, पवन कश्यप, भंते शीलबचन प्रेम कुमार, अनिलाभ आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जी सिंह कश्यप एवं संचालन राजकुमार सिंह कुशवाहा ने किया।