फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Auto become trouble for girl students

कालेज के सामने खड़े आटो छात्राओं के लिए परेशानी का सबब 18-11-17

Tue, 12 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Auto become trouble for girl students
जमानिया। नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज के सामने अनाधिकृत तौर पर ऑटो खड़े रहने से आने वाली छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पूर्व अमर उजाला की ओर से कॉलेज में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में तत्कालीन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में बेबाकी से छात्राओं ने अपनी बात भी रखी थी। इसके बाद ऑटो को हटवा दिया गया था, लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद स्थितियां ज्यों कि त्यों हो गई है। चालक ऑटो जहां तहां बेतरतीब खड़ा कर देते हैं। छात्राओं का कहना है कि कॉलेज के सामने ऑटो में अश्लील गाने बजाए जाते हैं। ऑटो चालक यात्रा के दौरान महिला और युवती के बैठे रहने पर भी अश्लील गाने बजाने से परहेज नहीं करते हैं। वही इंटर कॉलेज के ठीक सामने राष्ट्रीय राजमार्ग है और स्पीड ब्रेकर न होने के कारण वाहन तेज गति से गुजरती है और सड़क के किनारे ऑटो खड़े रहने से बाध्य होकर सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे हादसे का भय बना रहता है। इस संबंध में प्रधानाचार्य सरिता जायसवाल ने बताया कि ऑटो स्टेंड को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुछ दिनों तक शिकायत का प्रभाव रहता है और फिर स्थिति जस की तस हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed