फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Attachment notice pasted at the house of rape accused

दुष्कर्म आरोपी के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा

Thu, 12 May 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Attachment notice pasted at the house of rape accused
शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को दो वर्ष से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में करीब सात माह से फरार चल रहे आरोपी के घर कुर्की के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस गांव, चट्टी-चौराहे और सार्वजनिक स्थल पर नोटिस चस्पा के साथ डुगडुगी बजवाकर मुनादी कराई। इससे आरोपी के परिजनों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

आरोपी मनीष यादव एक युवती को शादी का झांसा देकर 2019 से दुष्कर्म करता आ रहा था। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो वह इनकार करने लगा। पीड़िता ने बीते 25 अक्टूबर को आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देती रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। ऐसे में पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई के लिए आरोपी के घर, चट्टी-चौराहा और गांव के सार्वजनिक स्थलों पर नोटिस चस्पा कराई गई। साथ ही गांव एवं बाजार में डुगडुगी बजाकर मुनादी भी कराई गई। उप निरीक्षक रामउग्रह पांडेय ने बताया कि आरोपी युवक मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार है। उसके के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई है। अगर आरोपी तय समय के अंदर हाजिर नहीं होता है तो उसके घर को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed