फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ATS arrested Bihar's arms smuggler

एटीएस ने बिहार के हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार

Thu, 17 Feb 2022 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
ATS arrested Bihar's arms smuggler
वाराणसी एटीएस की टीम ने बुधवार की देर शाम स्टेशन रोड के विद्युत उपकेंद्र के पास से पांच पिस्टल और 10 मैगजीन के साथ एक तस्कर को धर- दबोचा। पूछताछ के बाद स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन

थाना निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि एटीएस वाराणसी की टीम के निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि बक्सर के बुधनपुरवा निवासी असलहा तस्कर शिव सत्या उर्फ मझिल पिस्टल और मैगजीन लेकर दिलदारनगर में बेचने के लिए किसी ट्रेन से आ रहा है। सूचना पर एटीएस टीम स्टेशन रोड के विद्युत उपकेंद्र के पास पहले से मौजूद थी। तस्कर जैसे ही ट्रेन से दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर उतरकर पैदल स्टेशन रोड पर जा रहा था कि मुखबिर के इशारे पर विद्युत उपकेंद्र के पास से पहले से मौजूद टीम ने तस्कर को धर दबोचा। टीम तस्कर को थाना लेकर पहुंची और तलाशी ली तो बैग से पांच पिस्टल और 10 मैगजीन बरामद किया। पूछताछ में उसने बताया कि 85 हजार में भागलपुर के जमालपुर से पिस्टल खरीदा था। एटीएस के निरीक्षक के तहरीर पर आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

गैंगस्टर के वांछित का किया चालान
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के जमानिया पांडेय मोड़ से पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक गैंगस्टर वांछित को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर दिया।
अपराध पर अंकुश और अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर पुलिस भ्रमण कर रही थी। जमानिया पांडेय मोड़ से गैंगेस्टर वांछित को पुलिस ने धर-दबोचा। पूछताछ में खानपुर थाना के नोनगरा निवासी शैलेश उर्फ मनोज यादव को बताया। साथ ही बरामद बोलेरो को सीज कर दिया। थाना निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि वांछित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई थी।पूछताछ के बाद चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed