फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Astaclgami water to Sun Today

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज

Mon, 16 Nov 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Mon, 16 Nov 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
Astaclgami water to Sun Today
 सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ पर अस्ताचल भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य मंगलवार की शाम दिया जाएगा। व्रती महिलाएं समूहों में छठ मैया के गीत गाते हुए गंगा घाटों पर पहुंचेंगी। शहर के साथ ही सभी ग्रामीण क्षेत्र के गंगा घाटों, पोखरों एवं तालाबों के किनारे पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं का जमघट लगेगा। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के गंगा घाट असीम आस्था का गवाह बनेेेंगे।
विज्ञापन



मंगलवार दोपहर एक बजे के बाद से ही व्रती महिलाओं तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों का गंगा घाटों के लिए निकलने का क्रम शुरू हो जाएगा। चार बजते-बजते सभी गंगा घाट श्रद्धालुओं की भीड़ से पट जाएंगे। नजारा कुछ ऐसा होगा कि जिधर नजर जाएंगी, उधर सिर्फ श्रद्धालु ही नजर आएंगे।
विज्ञापन



 घाटों पर पहुंचने के बाद व्रती महिलाएं बनाई गई वेदी को गंगा जल से धोने के बाद उस पर कलश की स्थापना करेंगी। इसके बाद वेदी पर ईंख लगाने के बाद दीप और अगरबत्ती जलाकर पूजन-अर्चन करेंगी। इससे पहले सोमवार की शाम में व्रती महिलाओं ने खीर एवं रोटी अथवा पूड़ी का प्रसाद खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed