फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Assessment Center bogus Examiner

मूल्यांकन केंद्र पर फर्जी परीक्षक

Fri, 10 Apr 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, गाजीपुर, अमर उजाला
ब्यूरो, गाजीपुर, अमर उजाला Updated Fri, 10 Apr 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Assessment Center bogus Examiner
शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज मूल्यांकन केंद्र पर शुक्रवार को बड़े पैमाने पर अनियमितता पकड़ी गई। केंद्र के पर्यवेक्षक/ राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य राम अवतार यादव ने निरीक्षण के दौरान जहां एक फर्जी निरीक्षक को पकड़ा, वहीं 12 परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ी करते हुए पकड़े गए। जबकि महिला परीक्षक के साथ मौजूद उसके पति द्वारा कापी जांचने पर उसे बाहर कर दिया गया। गड़बड़ी के आरोप में पकड़े गए इन परीक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन



जिले में यूपी बोर्ड की उत्त्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चार मूल्यांकन केंद्रों पर हो रहा है।       इसी कड़ी में शुक्रवार को शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज में भी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा था। इसी दौरान मूल्यांकन केंद्र पर नियुक्त पर्यवेक्षक राम अवतार यादव ने जांची जा रही उत्तर पुस्तिकाओं को चेक करना शुरू किया तो            बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पकड़ी       गई।
विज्ञापन



पर्यवेक्षक के मुताबिक एक परीक्षक फर्जी पकड़ा गया, उसे बाहर कर दिया गया जबकि 12 परीक्षक ऐसे पकड़ेे गए जिनके द्वारा उत्तर पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर कुछ तथा अंदर के पन्नों पर भिन्न अंक दिए गए थे। इन उत्तर पुस्तिकाओं में सही अंक दिलवाया गया। इसी प्रकार एक महिला परीक्षक भी पकड़ी गई जो अपने पति के साथ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रही थी। महिला परीक्षक के पति को बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



यही नहीं कई उत्तर पुस्तिकाओं को जांचे बिना ही अंक दिए गए थे। पर्यवेक्षक ने बताया कि इस केंद्र पर दो दिनों में अब तक गड़बड़ी करने के आरोप में 25 परीक्षकों से सीसी 25 फार्म भरवाया गया है। ताकि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की पारिश्रमिक राशि में 40 फीसदी की कटौती की जा सके। दोबारा गड़बड़ी करने के आरोप में पकड़े गए तो संबंधित परीक्षक को कार्यमुक्त किया जाएगा। इन सभी परीक्षकों से  मामलों को गंभीरता से लेते हुए इसकी सूचना क्षेत्रीय कार्यालय को भी उपलब्ध करा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed