फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Asian Champions Trophy: Rajkumar gets grand welcome for his brilliant performance

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: शानदार प्रदर्शन पर राजकुमार का हुआ भव्य स्वागत

Sun, 22 Sep 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Asian Champions Trophy: Rajkumar gets grand welcome for his brilliant performance
गाजीपुर। ओलंपिक में पदक जीतने के बाद हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मलयेशिया के खिलाफ हैट्रिक लगाकर 8-1 के अंतर से पराजित किया था। इसके बाद खिताबी मुकाबले में चीन को हराकर भारतीय हॉकी टीम ने ट्रॉफी जीत ली। शनिवार को मेघबरन सिंह स्टेडियम में राजकुमार पाल का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

राजकुमार पाल एवं उत्तम सिंह की करमपुर के मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी से प्रारंभिक ट्रेनिंग हुई है। राजकुमार पाल की हैट्रिक ने मलयेशिया के खिलाफ मैच को एकतरफा बना दिया था। उनके इस प्रदर्शन ने करमपुर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हॉकी के मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित कर दिया। टूर्नामेंट में अकादमी के एक और खिलाड़ी उत्तम सिंह ने भी बेहतरीन खेल दिखाया था। उन्होंने चार गोल कर अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हालांकि अंतिम मैच में वह चोटिल हो गए थे। उन्हें चीन से बंगलुरू इलाज के लिए भेजा गया। इस वजह से वह इस सम्मान समारोह में शामिल नहीं हो सके। स्वागत समारोह में पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने स्टेडियम के संस्थापक स्व. तेजबहादुर सिंह को याद कर उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। इस मौके पर स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह, कोच इंद्रदेव, सुजीत तिवारी, पूजा सिंह, अदालत यादव, खेल सचिव मनोज सिंह, हरिशंकर यादव, पूर्व खिलाड़ी धनंजय सिंह, स्वामी यादव, रवि, अभिषेक, पंकज, ध्रुव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

रजत पदक जीतने वाली टीम में करमपुर के सात खिलाड़ी
गाजीपुर। करमपुर के मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी के खिलाड़ी न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि राज्य और जिला स्तर पर भी अपनी खेल कला का जौहर दिखा रहे हैं। हाल ही में 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। इस टीम में करमपुर के सात खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें मठिया के अंकित प्रजापति, अजीत यादव, इटहा के आशु मौर्या, भदैला के राहुल राजभर, करमपुर के त्रिलोकी बेनबंशी, विशाल पांडेय एवं आनंद राजभर हैं। उत्तर प्रदेश की सब जूनियर टीम में भी करमपुर के सात खिलाड़ियों का चयन हुआ है, उसमें रोमित पाल, शिवम यादव, सत्यम पांडेय, अजय गोंड, सुनील पाल, राघवेन्द्र सिंह चौहान एवं प्रहलाद राजभर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed