फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Arrived late, missed exam

परीक्षा से वंचित रह गए 50 छात्र

Sun, 23 Jan 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Arrived late, missed exam
नंदगंज में टेट की परीक्षा देने के लिए एक केंद्र के गेट पर लगी परीक्षार्थियों की भीड़। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
श्री ठाकुरजी राम-लक्ष्मण जानकी इंटर कालेज बरहपुर स्थित केंद्र पर रविवार को सुबह की पाली में शिक्षक पात्रता परीक्षा में शासन की गाइड लाइन के तहत सुबह 9.30 बजे गेट बंद कर दिया गया। विलंब से पहुंचे लगभग 50 परीक्षार्थी गेट न खुलने से परीक्षा से वंचित हो गए। परीक्षार्थी मुख्य गेट के बगल में दोपहर तक जमे रहे। टीईटी परीक्षा से वंचित एक विकलांग समेत अन्य अभ्यर्थियों ने बताया कि मौसम खराब हो जाने से 10-15 मिनट विलंब हो गया था। अधिकांश परीक्षार्थी गाजीपुर जिले के ही थे। छात्रों ने मौके पर उपस्थित क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा से भी निवेदन किया। उन्होंने ऊपर के प्रशासनिक अधिकारियों तक बात पहुंचाई लेकिन कोई सरकार की परीक्षा के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देश गाइड लाइन से हटने को तैयार नहीं था। पूर्व परीक्षा में आउट हुए पेपर की वजह से कोई रिस्क लेना नहीं चाहता था। उस परीक्षा केंद्र पर उपस्थित स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी सुबह 9.30 बजे बंद गेट को खुलवाकर परीक्षार्थियों को परीक्षा में सम्मिलित कराने को बिल्कुल तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि परीक्षा में निर्धारित निर्देशों का उल्लंघन वह नहीं कर सकते। परीक्षा से वंचित परीक्षार्थी आक्रोश व्यक्त करते हुए दोपहर बाद चले गए। क्षेत्र के शहीद स्मारक इंटर कालेज तथा सावित्री बालिका इंटर कालेज बरहपुर में भी टीईटी की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed