{"_id":"615c96288ebc3e4715055e6b","slug":"arrested-for-raping-on-the-pretext-of-marriage-ghazipur-news-vns6156370147","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी युवक को शिवाला के पास से गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया। इधर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पीड़ित ने पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया कि दुल्लहपुर थाना क्षेत्र का एक युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने नाना के यहां काफी दिनों से रहता है। वह पिछले करीब डेढ़ वर्ष से शादी करने की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाता रहा । जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो वह अपने नाना के साथ मिलकर शादी करने की बात कह सुनसान जगह ले गया और शारीरिक संबंध बनाया। जब उसने उसका विरोध किया तो दोनों मिलकर गाली गलौज करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने घटना के बाद परिजनों को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपी शिवाला पर मौजूद है और कही भागने के फिराक में हैं। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि दुष्कर्म के मामलेे में दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है। जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।