फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Arjun Rai kept fighting for the rights of the poor: Shyamlal

गरीबों के हक के लिए संघर्ष करते रहे अर्जुन राय : श्यामलाल

Mon, 01 Sep 2025 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Arjun Rai kept fighting for the rights of the poor: Shyamlal
पिपनार गांव में अर्जुन राय की श्रद्धांजलि सभा में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का माल्यार
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अर्जुन राय की पुण्यतिथि पर उनके गांव पिपनार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि वह बहुत ही कर्मठ और समर्पित नेता होने के साथ-साथ समाजवादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे। वह आजीवन गरीबों और शोषितों के हक के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने कहा कि आज जब देश की सरकार लोकतंत्र और संविधान पर लगातार हमले कर रही है ऐसे दौर में पार्टी को अर्जुन राय जैसे मजबूत सिपाही की जरूरत है। यह सरकार जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पा रही है।भाजपा की सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। यह सरकार देश के लोकतंत्र, संविधान, सांप्रदायिक एवं सामाजिक सद्भाव और धर्म निरपेक्ष स्वरूप के लिए खतरा बन गई है। इसको सत्ता से बेदखल करने के लिए पीडीए समाज को एकजुट होने की जरूरत है। श्रद्धांजलि सभा में एमएलसी आशुतोष सिन्हा, विधायक जैकिशुन साहू, विधायक अंकित भारती, राजेश कुशवाहा, पूर्व एमएलसी विजय यादव, अभिषेक यादव, रामधारी यादव, ब्लाक प्रमुख हीरालाल, रामविजय चौहान, आत्मा यादव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और आभार संयोजक आजाद राय ने व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने शहर के बड़ीबाग चुंगी स्थित पूर्व विधान परिषद सदस्य स्व. बच्चा यादव के आवास पर आकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed