फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   aressted

पिता नन्हें खां के बाद पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

Sat, 19 Jun 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
aressted
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेन्द गांव के पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेरूद्दीन उर्फ नन्हें खां पर कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसके पुत्र तनवीर को शनिवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जबकि उसके खिलाफ गांव के ही पीड़ित गोरख पासवान ने एसी एसटी का मुकदमा दर्ज कराया था। महेन्द गांव निवासी मछली कारोबारी और मुख्तार गैंग का सहयोगी नन्हें खां के पुत्र तनवीर और उसके साथी हैदर खां ने पूर्व में हुए प्रधानी चुनाव की रंजीश को लेकर गोरख पासवान को उसके घर पर जाकर गाली गलौज करने के साथ ही मारपीट की थी। यही नहीं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उसको अपमानित भी किया था। इस पर गोरख पासवान ने 15 जून को करीमुद्दीनपुर थाने मे तहरीर देकर एसीएसटी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा तो कर रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष बालेंद्र यादव ने बताया की गोरख पासवान की तहरीर पर तनवीर सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed