{"_id":"b3b5a32364a9dde22a7916f635358a13","slug":"archery-training-starts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीरंदाजी का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीरंदाजी का प्रशिक्षण शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 24 Jul 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीरंदाजी में अपना भविष्य तलाश रहे युवा धनुर्धरों के लिए खुशखबरी है। जिला तीरंदाजी संघ की ओर से नेहरू स्टेडियम में प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया है। शुक्रवार को इसका उद्घाटन अतिरिक्त उपजिलाधिकारी डा. अमरेश कुमार मौर्य
और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज सतीश दुबे ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संघ की तरफ से संचालित यह शिविर जिले में तीरंदाजी और तीरंदाजों को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा।
संघ की तरफ से स्टेडियम में 12 सितंबर से 17 सितंबर तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसमें जिले के साथ ही अन्य राज्यों के धनुर्धर पदकों पर निशाना साधेंगे। संघ के सचिव नंदू दुबे ने बताया कि
विज्ञापन
जिले में तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। 35 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना जौहर दिखा चुके हैं। बताया कि द्रोणा आर्चरी अकादमी के कुछ खिलाड़ियों संदीप कुमार, मनीष दुबे,
धरती सिंह, अभिनव, अजीत गुप्ता, संदीप भारती तथा बालिकाओं में साधना एवं नमिता का अंतरराष्ट्रीय
प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। यह प्रतियोगिता सिंगापुर में होगी और इसके लिए वैभव दीक्षित का प्रशिक्षक के रूप में चयन किया गया है। प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन के समय जवाहरलाल यादव, सुदामा राम,
राधेश्याम यादव, शशिकला, संतोष कुमार, जैनेन्द्र, राकेश मौर्य उपस्थित थे। अंत में वैभव दीक्षित ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।