फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Archery competition: Dhriti aims for two gold and one silver

तीरंदाजी प्रतियोगिता : धृति ने दो स्वर्ण और एक रजत पर साधा निशाना

Thu, 04 Sep 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Archery competition: Dhriti aims for two gold and one silver
जमानिया। क्षेत्र की बेटी और उदीयमान तीरंदाज धृति कृष्णा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और जिले का मान बढ़ाया है। केरल राज्य के एर्नाकुलम जिले में स्थित अथानासियस इंटरनेशनल स्कूल कोठामंगलम के परिसर में 29 से 31 अगस्त तक आयोजित सीआईएससीई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक पर निशाना साधा। धृति कृष्णा वर्तमान में स्थानीय सेंट मेरी स्कूल की छात्रा हैं और द्रोणा तीरंदाजी अकादमी की प्रशिक्षु हैं। उन्होंने मात्र डेढ़ वर्ष के तीरंदाजी कैरियर में ही राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया है। उनके पिता लोकेशकृष्ण त्रिपाठी ने बेटी को खेलों से जोड़ने और उसके सपनों को साकार करने के लिए लगातार प्रयास किया है। द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के संस्थापक एवं मुख्य कोच सतीश दुबे ने धृति की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 13 वर्ष की उम्र और महज डेढ़ वर्ष के कैरियर में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतना अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। इस अवसर पर स्थानीय कोच संदीप सिंह और खिलाड़ियों ने उसका स्वागत किया। आगामी स्टेट चैंपियनशिप के लिए तैयारियों की रूपरेखा पर चर्चा की।
विज्ञापन

मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खुशी और काजल बनीं विजेता
नंदगंज। माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को चंदौली स्थित पाॅलिटेक्निक काॅलेज के इनडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। अंडर-19 बालिका वर्ग का फाइनल गाजीपुर और चंदौली के बीच खेला गया। इसमें स्थानीय शहीद स्मारक इंटर काॅलेज की छात्रा खुशी एवं काजल विश्वकर्मा की टीम विजेता एवं चंदौली की टीम उपविजेता रही। बालक वर्ग में चंदौली विजेता एवं गाजीपुर के शहीद स्मारक इंटर काॅलेज के छात्र राहुल एवं प्रिंस की टीम उपविजेता रही।इससे पहले चकिया के विधायक कैलाश आचार्य ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। विजेता एवं उपविजेता छात्र-छात्राओं का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शहीद स्मारक इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य उदयराज ने मंडलीय विजेता और उपविजेता छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। सुनील कुमार सिंह ने उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को बधाई दी। कार्यक्रम में खेल प्रशिक्षक जितेंद्र राम एवं हरिश्चंद्र राम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मंडलीय ट्रॉयल के लिए 18 खिलाड़ी चयनित-खानपुर। गैबीपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स अकादमी परिसर में बुधवार को अंतर जनपदीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जनपदीय ट्रॉयल में शामिल 150 खिलाड़ियों में से 18 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।टॉउन नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रत्यूष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि, जनपदीय ट्रॉयल के अंडर-14 बालक वर्ग में किशन पाल, अंश प्रजापति, यश प्रजापति, अंकुश कुमार, जितेंद्र यादव और हर्ष प्रताप सिंह का तो बालिका वर्ग में अर्पिता रावत और नब्या यादव का चयन किया गया है। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में अतुल यादव, अजय कुमार, आकाश कन्नौजिया, आकाश कुमार, अखिल यादव, प्रतीक मौर्या तो बालिका वर्ग में तेजश्विनी प्रजापति और आयुषी चयनित हुई हैं। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में रवि यादव और ऋषभ मोहन यादव का चयन किया गया है। इन सभी खिलाड़ियों का चयन चंदौली में नौ सितबंर से आयोजित मंडलीय स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इसमें निर्णायक की भूमिका में अरशद रजा, बिपूज कुशवाहा, खुशी मोदनवाल, अल्का मौर्या, मोनी पाल और विशाल कुमार थे। इस मौके पर अकादमी के निदेशक व गाजीपुर ताईक्वांडो एसोसिएशन अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, आशुतोष मिश्रा, प्रवीण सिंह, अखिलेश यादव, राजेश यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed