फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Approval of estimated budget of 48 crores

जिले के लिए पांच अरब 48 करोड़ तीन लाख रुपये के अनुमानित बजट का अनुमोदन

Wed, 21 Oct 2020 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Approval of estimated budget of 48 crores
़गाजीपुर। जिला पंचायत के सभागार में बुधवार को प्रस्तावित जिला योजना संरचना वर्ष 2020-21 के अनुमोदनार्थ जिला योजना समिति की बैठक हुई। इसमें प्रभारी मंत्री जिला योजना समिति-संसदीय कार्य, ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास विभाग के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मत से पिछली कार्यवाई की पुष्टि की गई। जिले के विभिन्न विकास से संबंधित विभागों की गहन समीक्षा की गई। वित्तीय वर्ष 2018-19 वर्ष 2019-20 में अनुमोदित परिव्यय तथा वास्तविक व्यय के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिला योजना समिति के अनुमोदनार्थ प्रस्तावित जिला योजना संरचना वित्तीय वर्ष 2020-21 के मूल बजट का भी अनुमोदन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने विभागवार कार्यों की समीक्षा की। अधूरे पड़े विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिले के लिए पांच अरब 48 करोड़ तीन लाख रुपये के अनुमानित बजट का अनुमोदन किया गया। इस पर राज्यमंत्री ने जिले के विकास के लिए शासन से शत-प्रतिशत बजट अवमुक्त कराने का आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने विभागों की योजनाओं को स्वीकृत कराते हुए शासन को भेजें। शासन से जो निर्देश प्राप्त होंगे उसकी जानकारी सांसद एवं विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को भी उपलव्ध कराया जाए। विभागों में आवंटित बजट का शत-प्रतिशत व्यय हो इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। कार्यक्रम के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस जिले के विकास के लिए जो भी मुझे करना होगा उसको पूरी तन्मयता से लगकर पूरा करूंगा। जिला पंचायत सदस्यों द्वारा प्रस्तावित कार्यों की सूची उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत पर राज्यमंत्री श्री शुक्ल ने तत्काल कार्यों की छाया प्रति सभी सदस्यों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा सदन में प्रस्तावित कार्यों की सूची को सभी सदस्यों के सम्मुख पढ़कर सुनाया गया। बैठक में सांसद अफजाल अंसारी, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा देवी, विधायक जमानिया सुनीता सिंह, विधायक सदर डा. संगीता बलवंत, विधायक जखनिया त्रिवेणी राम, विधायक जहूराबाद के प्रतिनिधि रामजी राजभर, जिलाधिकारी एमपी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा भानूप्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य तथा सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed