फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Applications under RTE will be accepted from December 1.

Ghazipur News: एक दिसंबर से आरटीई के तहत होगा आवेदन

Thu, 06 Nov 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Applications under RTE will be accepted from December 1.
गाजीपुर। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन की प्रक्रिया दिसंबर से शुरू होगी। इसमें लॉटरी के जरिए बच्चों का चयन किया जाएगा। इसके लिए अभिभावकों को www.rte.upsdc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। आवेदन के लिए अभिभावकों की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए। कक्षा नर्सरी में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र तीन से चार वर्ष के बीच होना चाहिए।जिले में करीब 1300 निजी स्कूल संचालित है। इनमें से 335 स्कूलों में ही करीब 1300 से अधिक बच्चों को शैक्षिक सत्र 2025-26 में आरटीई के तहत प्रवेश दिलाया गया था। जिला समन्वयक अमित राय ने बताया कि गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाने के लिए निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में पहली कक्षा की 25 फीसदी सीटों पर गरीब परिवारों के बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है। इसके लिए सरकार निजी विद्यालयों को प्रतिपूर्ति के रूप में प्रति बच्चा निर्धारित रुपये हर माह देती है। बेसिक शिक्षा विभाग गरीब परिवारों के बच्चों को आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाता है। इस बार यह प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी। गलत जानकारी देने पर होगी विधिक कार्रवाई-आवेदन करने के बाद सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ई-लॉटरी के माध्यम से बच्चों का चयन किया जाएगा, लेकिन सत्यापन के दौरान कूटरचित दस्तावेज पाए जाने पर अभिलेखों के निरस्तीकरण की कार्रवाई तो की ही जाएगी, साथ ही विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा लॉटरी के बाद आवंटित स्कूल द्वारा प्रवेश न दिए जाने पर स्कूल के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय द्वारा जारी की जाएगी अपार आईडी-प्रवेश पाने वाले बच्चे का डाटा आरटीई पोर्टल, यू-डायस पोर्टल पर फीड कराते हुए अपार आईडी बनवाई जाएगी। प्रवेश पाने वाले बच्चों की अपार आईडी न बनाए जाने व डाटा फीड न करने पर विद्यालय को फीस प्रतिपूर्ति नहीं दी जाएगी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत इस बार पांच चरणों में आवेदन की प्रक्रिया होगी। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। निर्धारित अर्हता पूरी करने वाले अभिभावक आवेदन कर सकते हैं। -उपासना रानी वर्मा, बीएएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed