फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Appeal against acquittal of MP Afzal

Ghazipur News: सांसद अफजाल को दोषमुक्त किए जाने के खिलाफ अपील

Mon, 23 Dec 2024 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Appeal against acquittal of MP Afzal
गाजीपुर। वर्ष 2001 में मुहम्मदाबाद में प्रदर्शन के मामले में सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश की अदालत में फिर से अपील दाखिल की गई है। इसकी अगली सुनवाई 28 जनवरी सुनिश्चित की गई है। जबकि इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से सांसद को बरी कर दिया गया है। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कृपाशंकर राय के मुताबिक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के 30 नवंबर के आदेश के विरुद्ध जनपद न्यायाधीश के यहां अपील की गई है। इस पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 28 जनवरी की तिथि तय की गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2001 में मुहम्मदाबाद में प्रदर्शन हुआ था। इसमें तत्कालीन विधायक अफजाल अंसारी समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सभी को बरी कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed