फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Annadata wandering for loan waiver for three years

तीन वर्ष से कर्ज माफी के लिए भटक रहे अन्नदाता

Tue, 15 Feb 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Annadata wandering for loan waiver for three years
गाजीपुर। जिले के 1378 पात्र किसान तीन वर्ष से कर्ज माफी की प्रतीक्षा में हैं। कृषि विभाग ने वर्ष 2019 के जनवरी माह में ही कर्ज माफी के लिए किसानों का डाटा शासन को भेज दिया था लेकिन अभी तक कर्ज माफ नहीं हो पाया।
विज्ञापन

ऋण मोचन योजना के तहत केसीसी किसान (क्रेडिट कार्ड) के माध्यम से एक लाख रुपये तक का ऋण लेने वाले किसानों का कर्ज माफ होना था। इसके तहत 31 मार्च 2016 के पहले कर्ज लेने वाले किसानों का ऋण माफ किया जाना था। वर्ष 2017 के अगस्त माह में शुरू योजना का लाभ लेने के लिए एक लाख 14 हजार किसानों ने आवेदन किया। जांच के बाद कृषि विभाग ने इसमें 58378 किसानों को कर्ज माफी के लिए पात्र माना। इसमें से 57 हजार किसानों का ऋण माफ भी हो गया। वर्ष 2019 में भी ऋण माफी के लिए 2500 किसानों ने आवेदन किया था। कृषि विभाग ने जांच की तो उनमें से 1470 पात्र किसानों की सूची शासन को भेजी। वहां से दूसरी बार सत्यापन करने को कहा गया। कृषि विभाग ने जांच की तो पता चला कि उनमें से 92 किसानों के खाते में शासन की ओर से ऋण माफी के लिए धन भेजा जा चुका है। कृषि विभाग ने दोबारा सत्यापन करके 1378 किसानों की सूची कर्ज माफी के लिए भेजी। इस प्रक्रिया के तीन वर्ष बीत गए, लेकिन कर्ज माफ नहीं हुआ। अब विधानसभा चुनाव के शुरू होने के बाद किसानों की उम्मीद टूट गई है जबकि इस बीच उनके ऋण पर ब्याज बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

जिले के 1378 किसानों के ऋण की माफी के लिए वर्ष 2019 में कई बार सत्यापन बाद संस्तुति की गई थी, लेकिन अब तक शासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। साथ ही इस संबंध में विभाग को कोई दिशा- निर्देश भी प्राप्त नहीं हुआ है।- मृत्युंजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed