फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ANM center will be improved soon

जल्द सुधारे जाएंगे एएनएम सेंटर

Mon, 12 Jul 2021 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
ANM center will be improved soon
गाजीपुर। ग्रामीण इलाकों में गर्भवती महिलाओं एवं नवजात का टीकाकरण के साथ सामान्य प्रसव के उद्देश्य से स्थापित एएनएम सेंटर जल्द ही सुदृढ़ होंगे। साथ ही जर्जर भवनों में संचालित होने वाले सेंटरों को ध्वस्त कर उन्हें नए सिरे से बनाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव भेजने को लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिले में दशकों पूर्व 393 एएनएम सेंटर स्थापित कराए गए थे। इसमें 70 एएनएम सेंटरों को जहां अपना भवन नसीब नहीं हैं। वहीं करीब 50 ऐसे सेंटर है जो जर्जर भवन में चल रहे हैं अथवा बंद पड़े हैं। ऐसे में वहां तैनात एएनएम और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गांव के पंचायत भवन में ग्रामीणों का उपचार किया जाता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ऐसे सेंटरों की सूची तैयार करेगा। सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि ऐसे भवनों को चिह्नित कर उनके ध्वस्तीकरण के साथ नए भवन निर्माण का प्रस्ताव भेजा जाएगा। उसिया गांव के एक जर्जर भवन में संचालित एएनम सेंटर को ध्वस्त कराने के लिए प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed