फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Angry villagers happened to be arrested

गिरफ्तारी नहीं होने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Wed, 22 Apr 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 22 Apr 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers happened to be arrested
थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी राजेश यादव की हुई मौत के मामले में शहर के जमानिया मोड़ स्थित सिंह लाइफ केयर हास्पिटल के आरोपी चिकित्सक दंपती डा. राजेश सिंह तथा डा. अनुपमा सिंह सहित तीन कर्मियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आखिरकार बुधवार को पकड़ी और गौरा गांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तथा हास्पिटल को सीज किए जाने की मांग को लेकर सुहवल-गौरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस अधिकारी के काफी मान-मनव्वल के बाद साढ़े 4 घंटे बाद ग्रामीण मानें और जाम समाप्त किया।
विज्ञापन



पीजी कालेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा कि राजेश यादव की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। इस घटना में अस्पताल के चिकित्सक दंपती सहित कई अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। तीन दिन बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई।
विज्ञापन



कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गई है। चेतावनी दिया कि अगर जल्द से जल्द दोषी चिकित्सक और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन तेज करते हुए अस्पताल का घेराव किया जाएगा। गौरा के प्रधान ओमप्रकाश यादव ने कहा कि यह सरकार कहने को तो गरीबों की है, लेकिन गरीबों को उनके हक-अधिकार से वंचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इससे पहले जुलूस की शक्ल में गौरा, पटकनिया, युवराजपुर, सुहवल, पकड़ी, साइत बांध आदि गांव के लोग पैदल मार्च कर हाथों में तख्तियां लिए मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण पीड़ितों के समर्थन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। जानकारी मिलने पर मौके पर क्षेत्राधिकारी जमानिया राममोहन सिंह, सुहवल थानाध्यक्ष प्रवीण यादव, रेवतीपुर थानाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद पांडेय सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़े रहे।



जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सीओ को सौंपते हुए चेतावनी दिया कि गुरुवार की शाम तक अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो मार्च निकालकर अस्पताल का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर मोतीलाल यादव, रामअवतार, शारदानंद पांडेय, चरण सिंह यादव, अवधेश सिंह यादव, सोनी यादव, मनाली यादव, फुलझरिया, कलावती, बसमतिया, पप्पू यादव, बृजेश यादव, रमाशंकर, मनोज राय, मुन्ना राय, बुल्लन यादव, संजय आदि मौजूद थे। अध्यक्षता प्रेमलता पांडेय तथा संचालन शीबू राय ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed