{"_id":"ed374d895d7de688ec891add6a263834","slug":"angry-over-the-delay-in-the-construction-of-over-fragmented-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज के निर्माण में हो रही देरी पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज के निर्माण में हो रही देरी पर फूटा गुस्सा
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 12 Jan 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तय समय के अंदर रौजा ओवरब्रिज का निर्माण पूरा नहीं होने पर
विज्ञापन
आखिरकार सोमवार को समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी तथा उनके समर्थकों का गुस्सा
सेतु निगम के अधिकारियों के खिलाफ फूट पड़ा। निर्माण में लापरवाही बरतने का
आरोप लगाते हुए सेतु निगम के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के
निलंबन की मांग को लेकर शहर में जुलूस निकाला गया और जमकर नारेबाजी की गई।
एसपी कार्यालय के पास जुलूस सभा के रूप में तब्दील हो गया। इस दौरान निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।रेलवे स्टेशन से प्रारंभ हुआ जुलूस लंका, सकलेनाबाद, विशेश्वरगंज, मिश्रबाजार महुआबाग होते हुए कचहरी पहुंचा। एसपी कार्यालय पर पहुंचकर जुलूस सभा में तब्दील हो गया।
इस मौके पर विवेक सिंह ने कहा कि ब्रिज के निर्माण के लिए राज्य सरकार की तरफ से संबंधित कार्यदायी संस्था को पैसा प्राप्त करा देने के बाद भी सेतु निगम के कर्मचारियों की लापरवाही और हीलाहवाली के चलते निर्माण कार्य अधर में लटका है। कहा कि इससे गरीब तबके के लोग तथा व्यापारियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा आम जनता को भी आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण में की जा रही हीलाहवाली अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने राज्य सेतु निगम के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल निलंबित करने की मांग करते हुए चेताया कि अगर जल्द से जल्द सेतु निर्माण का कार्य पूरा नहीं हुआ तो नागरिक आंदोलन को और व्यापक रूप देने के लिए बाध्य होंगे।
अंत में उपजिलाधिकारी सदर एके सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर नवीन राय, डा. धर्मेन्द्र कुमार सिंह, पंकज राय, संजय सिंह, कमलेश यादव, जयप्रकाश गुप्त, बृजेश राय, आनंद श्रीवास्तव, अविनाश राय, अनूप खरवार, बृजेश यादव, प्रवीण सिंह, अंजना राय, शिवशंकर सिंह मिंकू, जसवंत राय, अजय राय दारा, मोहित श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह, सुहेल अनवर रिशु, अभिनव सिंह छोटू, दिव्यांशु देव श्रीवास्तव, प्रांशू, भुपेंद्र सिंह, अनिल सिंह सहित दर्जनों नागरिक मौजूद थे।