फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Anger over power cuts chips

बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा

Sun, 26 Jul 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 26 Jul 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
 Anger over power cuts chips
बिजली कटौती, जर्जर तारों और जले ट्रांसफार्मरों को बदलने की मांग को लेकर आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। नाराज ग्रामीण चोचकपुर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसडीओ को पत्रक सौंपते हुए आपूर्ति में सुधार न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


करंडा, सरैया, लखंचंदपुर, बसंत पट्टी, तुला पट्टी, तिवारीपुर और मानिकपुर कला गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने चोचकपुर विद्युत उपकेंद्र पर सुबह 10 बजे धरना दिया। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में मनमानी बिजली आपूर्ति की जा रही है। महज तीन से चार घंटे ही बिजली मिल रही है। इसकी वजह से खेती प्रभावित हो रही है। ट्रांसफार्मरों के जलने से एक तरफ जहां क्षेत्रों की आपूर्ति ठप है, वहीं जर्जर तार खतरा बने हैं।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने धरने पर बैठे ग्रामीणों को समझाया। दिन में दो बजे पहुंचे एसडीओ रत्नेश जायसवाल को ग्रामीणों ने पत्रक सौंपा। इस मौके पर पिंटू सिंह, शिवकुमार सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, दिलीप दुबे, हरेंद्र यादव, बृजेश मिश्रा, अवधेश दुबे सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरदह संवाददाता के अनुसार, बिजली कटौती को लेकर रविवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर धरना दिया। धरने के दौरान तीन घंटा बाद भी मौके पर विभागीय अधिकारियों के न पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वत: धरना समाप्त करते हुए आगे आंदोलन की चेतावनी दी।
वाहिनी के ब्लाक महामंत्री प्रिंस ने कहा कि 27 घंटे में तीन-चार घंटा ही लोगों को बिजली मिल रही है। बिजली पर आधारित कारोबार प्रभावित हो रहा है। रात में कटौती के दौरान गर्मी से राहत के                 लिए लोगों को घरों के बाहर निकलना पड़ रहा है। ब्लाक अध्यक्ष आकाश सिंह ने कहा कि  बिजली न मिलने से धान की रोपाई बाधित हो रही है ।


चेतावनी दी कि सप्ताहभर में रोस्टर के              अनुसार आपूर्ति नही हुई  तो उपकेन्द्र पर तालाबंदी के साथ ही चक्काजाम किया जाएगा। इस अवसर पर  मुख्य रूप से प्रिंस सिंह, सुरेन्द्र यादव, जावेद अहमद, आशुतोष सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह,              अंकित  पाण्डेय, अजय यादव, वीरेंद्र सिंह, आदर्श वर्मा,                 वरुण सिंह, रजत वर्मा आदि  मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed