फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   And landed on the road against the government employees

सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे कर्मचारी

Thu, 11 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 11 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
And landed on the road against the government employees
विभागों में तालाबंदी कर कामकाज किया ठप, लोगों को हुई परेश्‍ाानी
 राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आह्वान पर जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारी बुधवार को सड़क पर उतर आए। कार्यालयों में पूर्ण तालाबंदी कर कामकाज ठप करके महाहड़ताल के समर्थन में धरना दिया। इस दौरान कर्मचारी सरकार के खिलाफ जमकर गरजे।विकास भवन परिसर में आयोजित धरना सभा में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों के हितों की परवाह नहीं है। सरकार कर्मचारी विरोधी कार्य कर रही है। कर्मचारियों-शिक्षकों को नई पेंशन नीति किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं है।
विज्ञापन


पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर हमारी मांगों पर सरकार सह्रदयता से विचार नहीं करती है तो आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी कर्मचारी एकजुट होकर सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराएंगे।उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों एवं शिक्षकों की मांगों के प्रति उदासीन है जिससे कर्मचारियों को आज हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ा। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट होने की अपील की।
विज्ञापन


धरने में शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद, राजस्व संग्रह अमीन संघ, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, एआरटीओ कार्यालय, कर्मचारी संघ, विद्युत मजदूर पंचायत, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, ट्यूबवेल टेक्निकल कर्मचारी संघ, सिंचाई सेवा संघ, उद्योग विभाग, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ, विकास भवन कर्मचारी संघ सहित जिले के कई विभागों के संगठनों ने प्रतिभाग किया।धरना सभा में मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, रामाधार राय, एसपी गिरी, राकेश सिंह, अनंत सिंह, दुर्गेश सिंह, प्रमोद उपाध्याय, निर्भयनारायण सिंह, अतुल सिंह, अभय श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, सुभाष सिंह, यमुना राम, ओमप्रकाश यादव, मिश्रीलाल, अखिलेश यादव, आनंद सिहं, रामविलास कुशवाहा, संजय दुबे, सुरेन्द्र यादव, चन्द्रिका सिंह, सुबच्चन यादव, डा. रामबदन सिंह, अरुण सिंह, विजय सिंह, सुनील सिंह, असगर अली, इम्तियाज, लल्लन, गिरजा कुशवाहा, अशोक सिंह, अमित श्रीवास्तव, हरेन्द्र विक्रम, दिनेश यादव, रामअवध यादव, परवेज, रविशंकर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे एवं संचालन पीजी कालेज शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के अशोक गुप्ता ने किया।हड़ताल से हुई परेशानी : गाजीपुर। राज्य कर्मचारियों की हड़ताल के संबंध में लोगों को जानकारी न होने से विभिन्न कार्यों के सिलसिले में विकास भवन सहित कुछ अन्य कार्यालयों में पहुंचे लोगों को उको बिना काम के घर लौटना काफी खला।

ओपीडी का बहिष्कार किया:

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की प्रस्तावित हड़ताल के क्रम में जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय सहित जिले के सभी फार्मासिस्टों ने 8 से 11 बजे तक ओपीडी का बहिष्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed