{"_id":"600c4cda8ebc3e333c452648","slug":"anarchists-damaged-the-buddha-statue-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की बुद्ध प्रतिमा, गंगा तट के पास पीपल के पेड़ के नीचे थी प्रतिमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की बुद्ध प्रतिमा, गंगा तट के पास पीपल के पेड़ के नीचे थी प्रतिमा
Sat, 23 Jan 2021 09:50 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 23 Jan 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
मौके पर भीड़ जुट गई।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित बब्बनपुर मौजा स्थित गंगा तट के पास पीपल के वृक्ष के नीचे स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा शुक्रवार रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
गांव के धीरेंद्र कुमार कुशवाहा शनिवार सुबह पूजा करने पहुंचे तो भगवान बुद्ध की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। उन्होंने सूचना कोतवाल पुलिस को दी। इधर, घटना की जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि धनंजय मौर्य ने बताया कि इससे पूर्व 16 नवंबर को भी अराजकतत्वों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
विज्ञापन
इसकी तहरीर कोतवाली में दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण से अराजकतत्वों का मनोबल बढ़ गया है। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन