{"_id":"5db47fca8ebc3e0130773c08","slug":"anarchists-damaged-ambedkar-statue-ghazipur-news-vns4913002140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की अंबेडकर प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की अंबेडकर प्रतिमा
विज्ञापन
बहादुरगंज। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के फरीदनपुर गांव में स्थित डा. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा को शुक्रवार की रात में अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी होते ही मौके पर दर्जनों ग्रामीण पहुंच गए और हो-हल्ला करते हुए धरने पर बैठ गए। पुलिस द्वारा प्रतिमा की मरम्मत कराने और अराजकतत्वों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर किसी तरह लोग शांत हुए।
इलाके के फरीदनपुर गांव में डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। शनिवार की सुबह जब कुछ लोग प्रतिमा के पास पहुंचे तो देखा कि वह क्षतिग्रस्त है। यह खबर कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई। फिर क्या था, वहां दर्जनों ग्रामीण पहुंच और हो-हल्ला करते हुए धरना पर बैठ गए। धरनारत लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले अराजक तत्वों की गिरफ्तारी और प्रतिमा की मरम्त कराने की मांग करने लगे। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष पन्नग भूषम ओझा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। अराजक तत्वों को शीघ्र गिरफ्तार करने और प्रतिमा की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। इस पर दो घंटा बाद शांत होते हुए ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। उप जिलाधिकारी कासिमाबाद के कहने पर ग्राम प्रधान ने प्रतिमा की मरम्मत कराएया। इस मामले में अम्बेडकर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र राम अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। धरना में प्रधान प्रतिनिधि योगेंद्र राम, लालबहादुर राम, देवनाथ राम, मनोज कुमार, त्रिवेणी राम, उमाशंकर राम, गुड्डू, जवाहर राम आदि मौजूद रहे।