फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   An underpass will be built near Lotan Imli at a cost of five crore rupees

Ghazipur News: लोटन इमली के पास पांच करोड़ से बनेगा अंडरपास

Tue, 03 Mar 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
An underpass will be built near Lotan Imli at a cost of five crore rupees
गाजीपुर। नगर स्थित लोटन इमली के पास गेट संख्या 29-सी पर अंडरपास बनेगा। इसके निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। अंडरपास निर्माण पर पांच करोड़ रुपये से होगा। इसका निर्माण होने से 18 हजार लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। वर्तमान में ट्रेनों के गुजरने पर गेट संख्या 29-सी पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जब-जब ट्रेनें गुजरती हैं, तब-तब रेलवे फाटक के दोनों ओर लंबा जाम लग जाता है। प्रत्येक 15 मिनट पर ट्रेनों के आवागमन के कारण रेलवे फाटक बंद होता है। इसके कारण रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ एक किलोमीटर तक लंबा जाम लगता है।
विज्ञापन

जाम लगने पर लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां पर अंडरपास निर्माण की स्वीकृत मिल गई है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था के रूप में आरवीएनएल (रेल विकास निगम लिमिटेड) को दी है। 2025 में लोटन इमली के पास अंडरपास निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था। यह 5.5 मीटर चौड़ा व 8.0 मीटर लंबा होगा। इसके एप्रोच मार्ग का भी निर्माण होगा। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अंडरपास का निर्माण होने से लोगों को निर्बाध यातायात की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed