फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   An atmosphere of panic in the area due to holiday animals

छुट्टा पशुओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल

Mon, 24 Aug 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
An atmosphere of panic in the area due to holiday animals
मरदह। उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिला इकाई की ओर से किसान समस्याओं को लेकर महाहर धाम शिव मंदिर परिसर में सोमवार को बैठक हुई। प्रांतीय महामंत्री पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि बेहसहारा पशुओं का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मंदिर परिसर में पशुओं के आतंक से श्रद्धालुओं सहित क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों सहित मंदिर समिति के सदस्यों ने तहसील मुख्यालय, जिला मुख्यालय और मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर दर्जनों बार शिकायत किया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पशुओं द्वारा हताशा फसल बर्बादी ने किसानों को तबाह कर रखा है। कहा कि क्षेत्र के हरहरी, दुर्खुर्शी, डंडापुर, तेजपुरा, गोविंदन्दपुर कीरत, सुलेमापुर, बरही, देवापुर, मरदह, करदह कैथवली, हैदरगंज, मटेहू गांव सहित अन्य गांव के किसान त्रस्त है। उन्होंने कहा कि किसानों के समस्याओं का हल प्रशासन नहीं निकाला तो सात सितंबर को ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जनार्दन राम, अशोक मिश्र, उपाध्यक्ष राजदेव यादव, शघूरा यादव, दीना सिंह, रामबदन सिंह, रामबचन सिंह, बृजेश सिंह, शिवलाल यादव, रामनरायण यादव, शैलेश यादव, डब्लू सिंह, निर्भय सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed