{"_id":"627e89ad5932b90e5f7ba6bd","slug":"amrit-sarovar-will-become-66-ponds-in-the-district-ghazipur-news-vns6533787106","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 66 तालाब बनेंगे अमृत सरोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 66 तालाब बनेंगे अमृत सरोवर
विज्ञापन
मिश्रवलियां में अमृत सरोवर पर मनरेगा के मजदुरों को मल्यार्पण कर किया गया सम्मानित।
- फोटो : GHAZIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में तालाब, पोखरी, पोखरा या पूर्व में तालाब की जमीन पर अमृत सरोवर विकसित करने का काम शुरू हो गया है। योजना के तहत सभी ब्लॉकों में कुल 66 तालाबों को अमृत सरोवर के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए कई तालाबों का भूमि पूजन भी शुरू हो गया है। शासन के निर्देशानुसार, हरेक लोकसभा क्षेत्र में कम से कम एक एकड़ में 75 अमृत सरोवर विकसित करने की योजना है, लेकिन मानकों के आधार पर सिर्फ 66 तालाबों का ही चयन हो पाया है।
शासन का तालाबों को अमृत सरोवर विकसित करने की मंशा 15 अगस्त और 26 जनवरी को वहां ध्वजारोहण करने के साथ ग्राम पंचायतों में होने वाले अन्य सामुदायिक, धार्मिक कार्यक्रम रामनवमी, जन्माष्टमी, छठ पूजा, सरस्वती पूजा आदि का आयोजन करना है। जिसके लिहाज से अमृत सरोवर योजना में पाथवे, वायर फेंसिंग, अमृत गेट, एक तरफ सीढ़ी, समरसेबल, आठ आरसीसी बेंच, रैन वाटर चैंबर के साथ एक प्रमुख चबूतरा निर्मित कराया जाएगा। इस चबूतरे पर ही 15 अगस्त और 26 जनवरी को लेकर झंडारोहण का कार्यक्रम होगा।
तालाब में हर समय कम से कम छह फीट रहेगा जलस्तर
वहीं, सरोवर को रमणिक स्थल के रूप में विकसित करने के क्रम में छह मीटर लंबे पोल पर 100 वाट की लाइट लगाई जाएगी। इन सभी कामों के लिए शासन के स्तर से अमृत सरोवर विकसित करने के लिए प्रति तालाब 11.96 लाख रुपये उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, तालाबों के चयन से पूर्व यह सुनिश्चित किया गया कि इसमें कहीं से भी गंदा पानी न आए। इसमें बरसात का पानी ही इक्ट्ठा हो। जिसका उपयोग ग्राउंड वाटर रिचार्ज में भी किया जा सके। साथ ही तालाब में जलस्तर छह फीट तक रखा जाएगा। जिससे तालाब हमेशा पानी रहे।
मनरेगा कराएगा काम, गुणवत्ता परखेगा लोक निर्माण विभाग
अमृत सरोवर के कार्यों को मनरेगा के तहत कराया जाएगा। लेकिन इसके गुणवत्ता और मानकों की क्रास चेकिंग के लिए लोक निर्माण विभाग को जिम्मा सौंपा गया है। ग्राम पंचायत स्तर से अमृत सरोवर के किनारे फलदार और औषधीय पौधों का रोपण भी किया जाएगा।
अमृत सरोवर विकसित होने से सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और राष्ट्रीय महत्व के 15 अगस्त और 26 जनवरी के कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे। जिसके लिए विभिन्न जगहों पर भूमि पूजन कराया जा रहा है।
- श्रीप्रकाश गुप्ता, सीडीओ
अमृत सरोवर के लिए भूमि पूजन
दुबिहां। विकासखंड भावरकोल के ग्राम पंचायत मिश्रौलिया के बीरभानपुर गांव में शुक्रवार को अमृत सरोवर योजना के तहत भूमिपूजन किया गया। विधि-विधान से भूमि पूजन कर कलश स्थापना के साथ सरोवर का कार्य प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनिल कुमार राय एवं विशिष्ट अतिथि प्रधान प्रतिनिधि आत्मेष मिश्रा रहे।
इस मौके पर मनरेगा के मजदूरों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया एवं महिला मजदूरों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उत्साहवर्धन किया गया। पंचायत सचिव सूर्यभान राय ने बताया की अमृत सरोवर को जल संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाया जाएगा। यहां पर पक्का घाट, इनलेट ,आउटलेट, बैठने की व्यवस्था, पथ निर्माण, पोधरोपन आदि कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में ओपन जिम और अन्य सुविधाएं भी ग्राम वासियों को मुहैया कराई जाएगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान जितेंद्र राय कनुवान, विनय कुमार यादव, भोला धुधिया, सोनवानी मन्नू यादव, प्रधान रविशंकर राय, नीतीश राय मसौनी, राजेश मिश्रा, देवेंद्र कुमार मिश्र, आशीष मिश्र, कौशलेंद्र मिश्र रोजगार सेवक राधेश्याम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सरोवर के निर्माण के लिए भूमि पूजन
मरदह। ब्लाक क्षेत्र के घरिहां ग्राम सभा में शुक्रवार को अमृत सरोवर योजना के तहत गांव में सरोवर निर्माण किया जा रहा है। इसी दौरान घरिहां गांव में ग्राम प्रधान आशा सिंह के नेतृत्व में विधिवत भूमि पूजन कर कार्य आरंभ किया गया है। ग्राम प्रधान आशा सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने देश की आजादी के विगत वर्षों से अमृत महोत्सव की योजना को लागू किया है। जो स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इस वित्तीय वर्ष में प्रत्येक गांव सरोवरों को अमृत सरोवर योजना तहत तालाब का निर्माण किया जा रहा है। इस योजना में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के ओर से गांव के पोखरे की खोदाई एवं वृक्षा रोपण और भूमि जल संरक्षण होना सुनिश्चित है। हर जगह निर्माण, साफ-सफाई और अतिक्रमण हटाने का कार्य भी तेजी हो रहा है। जल ही जीवन है, हम सभी को भी इसके प्रति उत्तरदायी होना पड़ेंगा। जलाशयों के निर्माण से जल संरक्षण तो होंगा ही, साथ में वृक्षारोपण और लिंक रोड से इसको जोड़ा जाएगा जिससे कि इस ग्राम सभा की सुंदरता और बढ़ेगी। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि सर्वानंद सिंह, सचिव जितेंद्र कुमार,राजेंद्र यादव, मधुसूदन सिंह, रितेश सिंह, गुलाब चंद्र राम, संदीप सिंह, वीरबहादुर राम, शंकर राजभर, जितेंद्र राजभर, वकील कन्नौजिया, आशीष कुमार सिंह, मदन मोहन पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।