फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ambedkar statue damaged in ghazipur

यूपीः अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा, आक्रोशित लोग धरने पर बैठे 

Sat, 26 Oct 2019 11:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 26 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue damaged in ghazipur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
यूपी के गाजीपुर में कासिमाबाद थाना क्षेत्र के फरीदनपुर गांव में लगी डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को शुक्रवार की रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जानकारी होते ही ग्रामीण हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रतिमा की मरम्मत कराने और अराजकतत्वों की गिरफ्तारी के पुलिस के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


फरीदनपुर गांव में डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। शनिवार सुबह प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देख लोग हंगामा करने लगे और धरने पर बैठ गए।  लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों की गिरफ्तारी और प्रतिमा की मरम्मत कराने की मांग करने लगे।
विज्ञापन


जानकारी होते ही थानाध्यक्ष पन्नगभूषण ओझा मौके पर पहुंचे। उनके अराजक तत्वों को शीघ्र गिरफ्तार करने और प्रतिमा की मरम्मत कराने का आश्वासन देने पर दो घंटे बाद लोग शांत हुए। उप जिलाधिकारी कासिमाबाद के कहने पर ग्राम प्रधान ने प्रतिमा की मरम्मत करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अंबेडकर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र राम अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। धरना में प्रधान प्रतिनिधि योगेंद्र राम, लालबहादुर राम, देवनाथ राम, मनोज कुमार, त्रिवेणी राम, उमाशंकर राम, गुड्डू, जवाहर राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed